Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात, कुंदरकी के विकास से जुड़ी कई मांगें रखीं

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/08/2026 11:15:16 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/08/2026 11:15:16 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय, कर्मयोगी एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद एवं अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय, कर्मयोगी एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद एवं अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र कुंदरकी के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर माननीय मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए निम्नलिखित मांगें प्रमुखता से रखीं ग्राम पंचायत सिरसखेड़ा में 132 केवी ट्रांसमिशन विद्युत उपकेंद्र की स्थापना। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मूंढापांडे में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराना। डींगरपुर में नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में ओवरलोड विद्युत ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि एवं आवश्यकता अनुसार नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना।
विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं संवेदनशील मार्गदर्शन में इन जनहितकारी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर विधानसभा क्षेत्र कुंदरकी के विकास को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्रवासियों को इनका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।