-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: छज्जा विवाद में हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, मीरगंज पुलिस की कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। क्या था मामला? 25 मई 2
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। क्या था मामला? 25 मई 2026 को थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम जाम में छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई थी। इस मामले में वादी कुंवरपाल की तहरीर पर पुलिस ने धारा 191(2)/333/115(2)/352/351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल कुंवरपाल के भाई लक्ष्मण प्रसाद उर्फ लक्ष्मण स्वरूप की मृत्यु हो गई। पीएम रिपोर्ट और साक्ष्य संकलन के आधार पर उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर द्वारा मुकदमे में धारा 103(1)/3(5) BNS (हत्या) की बढ़ोतरी की गई। ऐसे हुई गिरफ्तारी 06 अगस्त 2026 को प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार अपनी टीम (उपनिरीक्षक महेश कुमार, का० नितिन नागर, का० रजत मलिक) के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने चुरई चौराहा से घटना में शामिल वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त अनोखे पुत्र कल्याण उर्फ कल्लू
को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के दौरान आरोपी अनोखे ने बताया कि 25 मई को पड़ोस के कुंवरपाल पक्ष से छज्जा निकालने को लेकर विवाद हुआ था। बचाव के दौरान उसने वहां पड़ी फंटी उठा ली थी। मारपीट में घायल लक्ष्मण स्वरूप की मौत के बाद वह डरकर छिपता फिर रहा था और आज बाहर भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
उत्तर प्रदेश: मैलानी पुवायां फर्रुखाबाद रेल लाइन की मांग तेज, बजट और मंजूरी की उठी आवाज
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
हरियाणा: अटाली और सीहमा में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगी लंबी कतारें
हरियाणा: जींद में महिला नशा सप्लायर गिरफ्तार, पति की गिरफ्तारी के बाद सामने आया नाम
उत्तर प्रदेश: नोएडा के PG में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
हरियाणा: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक पहले हो चुका काबू
