Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: राठ में विभिन्न पार्टियों से आए चार सौ से अधिक लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता 

उत्तर प्रदेश: राठ में विभिन्न पार्टियों से आए चार सौ से अधिक

उत्तर प्रदेश: राठ में विभिन्न पार्टियों से आए चार सौ से अधिक लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता  - Photo by : Ncr Samachar

उत्तर प्रदेश  Published by: Bhoopendra Singh , Date: 13/02/2024 01:29:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Bhoopendra Singh ,
  • Date:
  • 13/02/2024 01:29:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज नगर के शंकर धाम पैलेस में विभिन्न पार्टियों से आए लोगों का भाजपा में  समावेश कराते हुए करते हुए विधानसभा स्तर का मिलन समारोह संपन्न हुआ। जिसमें लगभग चार सैकड़ा से अधिक अन्य दलों के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज नगर के शंकर धाम पैलेस में विभिन्न पार्टियों से आए लोगों का भाजपा में  समावेश कराते हुए करते हुए विधानसभा स्तर का मिलन समारोह संपन्न हुआ। जिसमें लगभग चार सैकड़ा से अधिक अन्य दलों के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विधानसभा कार्यकर्ता मिलन समारोह में आज जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान,विधानसभा प्रभारी व पूर्व क्षेत्रीय मंत्री रामहेत सिंह, लोकसभा प्रभारी संजय द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, राठ विधायक मनीषा अनुरागी,जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत इत्यादि ने नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रही रेखा उमेश यादव, नगर पालिका सभासद अनिल यादव, बृजेंद्र यादव, शशिकांत यादव,जितेंद्र सोनी, अखिलेश यादव, आकाश सोनी, नारायण यादव, निशा सैनी, समाजसेवी मानबहादुर राजपूत उर्फ मुन्ना सहित चार सैकड़ा से अधिक विधानसभा स्तर पर बूथ प्रभारी, ग्राम प्रधानों,पूर्व ग्राम प्रधानों नगर पालिका सदस्यों,बूथ अध्यक्षों व शक्ति केंद्र संचालकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया,पूर्व विधायक डॉ0 अंबेश कुमारी, जिला पंचायत सदस्य मृत्युंजय प्रताप सिंह उर्फ सनी,जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत सिंह परिहार, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉक्टर आराधना सिंह विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, गोहान्ड ब्लॉक प्रमुख अरविंद मुखिया, राठ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचंद अनुरागी, भाजयुमों के पूर्व जिला महामंत्री स्वदेश राजपूत, रविंद्र शर्मा,महेंद्र गांधी,दीपू मुंशी सहित अनेकों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालक जिला महामंत्री नरबेद्र सिंह, व नगर अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने किया।