-
☰
उत्तर प्रदेश: मस्जिद के सामने नाले पर अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने की सख्त कार्रवाई, 24 घंटे का अल्टीमेटम
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शहर के वार्ड संख्या-42 स्थित चौधरी मोहल्ला में नाले पर किए गए अतिक्रमण के कारण जलनिकासी बाधित होने का मामला सामने आया है। मस्जिद के सामने नाले को ढककर अवैध निर्माण कर दिया गया था,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शहर के वार्ड संख्या-42 स्थित चौधरी मोहल्ला में नाले पर किए गए अतिक्रमण के कारण जलनिकासी बाधित होने का मामला सामने आया है। मस्जिद के सामने नाले को ढककर अवैध निर्माण कर दिया गया था, जिससे आसपास के इलाके में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही थी। नगर निगम की ओर से पूर्व में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कब्जेदारों ने निर्माण नहीं हटाया। इसके बाद नगर निगम की टीम दोबारा मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह के नेतृत्व में निगम टीम ने नाले पर किए गए आधा दर्जन से अधिक अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया है, उन्हें 24 घंटे के भीतर स्वयं अवैध निर्माण हटाने का अंतिम अल्टीमेटम दिया गया है। तय समय सीमा के बाद यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो निगम की ओर से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का कहना है कि नालों पर अतिक्रमण के कारण जलनिकासी प्रभावित होती है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ती है। शहर में ऐसे मामलों पर आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार