Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में पंचायत बनी खूनी दामाद ने सास-साले की हत्या, पत्नी गंभीर घायल

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Prashant (Pratapgarh) , Date: 17/03/2026 12:24:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Prashant (Pratapgarh) ,
  • Date:
  • 17/03/2026 12:24:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा चौधरी में सोमवार को पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत अचानक खूनी वारदात में बदल गई। पंचायत के दौरान एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर अपनी सास

विस्तार

उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा चौधरी में सोमवार को पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत अचानक खूनी वारदात में बदल गई। पंचायत के दौरान एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर अपनी सास और साले की हत्या कर दी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना से पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अफसर खान का अपनी 24 वर्षीय पत्नी शायमा से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार को गांव में दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान ही किसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई। इसी बीच अफसर खान अचानक गुस्से में आ गया और अपने पास रखा चाकू निकालकर हमला कर दिया।

सास और साले को चाकू से किया लहूलुहान अचानक हुए हमले से पंचायत में मौजूद लोग संभल भी नहीं पाए थे कि अफसर खान ने चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। हमले में उसकी 45 वर्षीय सास आसमा और 19 वर्षीय साले आदिल गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। वहीं बीच-बचाव करने आई पत्नी शायमा भी चाकू के वार से बुरी तरह घायल हो गई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण घायलों को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद आसमा और आदिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शायमा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।