-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भारत में 2027 से आएंगे प्लास्टिक के नोट, नकली करेंसी पर लगेगी लगाम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भारतीय रिजर्व बैंक अगले साल अप्रैल-मई 2027 के बीच देश में पॉलीमर करेंसी नोट लॉन्च करेगा. इसकी जानकारी आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की तीन दिन चली बैठक के बाद दी.
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भारतीय रिजर्व बैंक अगले साल अप्रैल-मई 2027 के बीच देश में पॉलीमर करेंसी नोट लॉन्च करेगा. इसकी जानकारी आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की तीन दिन चली बैठक के बाद दी. उन्होंने कहा है कि शुरुआत में कम मूल्य वाले करेंसी नोटों से होगी, क्योंकि 10, 20 और 50 रुपए के नोट सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते हैं और जल्दी गंदे या फट जाते हैं. नए पॉलीमर नोट अधिक टिकाऊ होंगे और लंबे समय तक चलेंगे. आरबीआई गवर्नर ने कहा कि शुरुआत में काम वैल्यू के पॉलीमर नोट जारी किए जाएंगे। इसका बाजार में सबसे ज्यादा सरकुलेशन होता है.उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में यह नोट कई दशकों से सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया जा रहे हैं, गवर्नर के मुताबिक, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों में पॉलीमर करेंसी नोट 30 साल से अधिक समय से उपयोग में है, भारत में कागजी नोट खासकर 10, 20 और 50 रुपए के नोट जल्दी गंदे हो जाते हैं या फटने लगते हैं, पॉलीमर नोट आने से यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। संजय मल्होत्रा ने कहा कि पॉलीमर नोटों की सबसे बड़ी खासियत उनकी लंबी उम्र है.यह नोट पानी, नमी, धूल और गंदगी से जल्दी खराब नहीं होंगे. बार-बार नोट छापने की जरूरत भी कम पड़ेगी, जिससे सरकार और आरबीआई का खर्च घटेगा. पॉलीमर और कागज दोनों तरह के नोट साथ-साथ चलेंगे. बदलाव समयबद्ध तरीके से होगा। जब तक नए नोट पूरी तरह स्थापित नहीं हो जाते, तब तक पुराने नोट सरकुलेशन में बने रहेंगे।
उत्तर प्रदेश: मैलानी पुवायां फर्रुखाबाद रेल लाइन की मांग तेज, बजट और मंजूरी की उठी आवाज
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
हरियाणा: अटाली और सीहमा में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगी लंबी कतारें
हरियाणा: जींद में महिला नशा सप्लायर गिरफ्तार, पति की गिरफ्तारी के बाद सामने आया नाम
उत्तर प्रदेश: नोएडा के PG में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
हरियाणा: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक पहले हो चुका काबू
