Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: धर्मांतरण मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8वां अभियुक्त गिरफ्तार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 05/02/2026 12:49:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 05/02/2026 12:49:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना कोतवाली देहात में धर्मांतरण से संबंधित पूर्व में पंजीकृत दो अलग-अलग अभियोगों के क्रम में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इन मामलों में अब तक 07 अभियुक्तों

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना कोतवाली देहात में धर्मांतरण से संबंधित पूर्व में पंजीकृत दो अलग-अलग अभियोगों के क्रम में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इन मामलों में अब तक 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन/नगर) एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में दिनांक 04.02.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकरण से संबंधित 08वें अभियुक्त मौलवी खलीलुर्रहमान पुत्र अजीजुर्रहमान, निवासी भूदेव की गली, 

भटवा का पोखरा, थाना कोतवाली कटरा, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अन्य आरोपितों के संपर्क में था और उन पर धर्मांतरण से संबंधित गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद थाना कोतवाली देहात पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।