Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा में पुलिस की मुस्तैदी, बिछड़ी 12 वर्षीय बच्ची को परिजनों से मिलाया; सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: shashank kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/08/2026 12:00:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: shashank kumar ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/08/2026 12:00:45 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ऐसा ही कुछ कावड़ यात्रा के चलते, यूपी के जिला बिजनौर, थाना नहटौर से सामने आया जिस में थाना नहटौर SHO किशन अवतार, उपनिरीक्षक दीपक दोनो बड़ी ही ज़िम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाते, और अपनी समझबूझ का परिचय देते नज़र आये I 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ऐसा ही कुछ कावड़ यात्रा के चलते, यूपी के जिला बिजनौर, थाना नहटौर से सामने आया जिस में थाना नहटौर SHO किशन अवतार, उपनिरीक्षक दीपक दोनो बड़ी ही ज़िम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाते, और अपनी समझबूझ का परिचय देते नज़र आये I  प्रेमशिला उम्र लगभग 12 वर्ष पुत्री काले निवासी ग्राम मडकली, थाना बबराला, जनपद संभल अपने परिजनों के साथ हरिद्वार से कांवड जल लेकर अपने गृह जनपद लौट रही थी। यात्रा के दौरान, भीड़-भाड़ व अत्यधिक आवागमन के कारण उक्त बालिका अपने परिजनों से बिछड़कर थाना नहटौर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस सहायता केंद्र, हलदौर चौराहा, कस्बा नहटौर पर पहुच गई I 

पुलिस सहायता केंद्र पर ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक दीपक, महिला आरक्षी राखी एवं महिला आरक्षी रितु चौधरी द्वारा बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उससे आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई I तत्पश्चात  तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए उसके परिजनों की खोजबीन एवं संपर्क स्थापित करने की कार्यवाही की गई I अथक प्रयासो के उपरान्त बालिका के परिजनों को पुलिस सहायता केन्द्र पर बुलाया गया तथा उनकी पहचान सुनिश्चित करने के पश्चात बालिका को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया I

जिसके बाद बालिका को सकुशल प्राप्त कर उसके परिजनों द्वारा बिजनौर पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं सराहनीय कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया I वही दूसरी ओर थाना नहटौर SHO किशन अवतार, विशाल खुद से अस्थाई डिवाइडर लगाते हुए नजर आए I जो करीब 5 से 6 किलोमीटर तक कावड़ सुरक्षा के लिए लगवाए जा रहे हैं I इसके साथ साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बिजनौर एवं क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद द्वारा थाना मंडावली क्षेत्रांतर्गत कांवड़ यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा ड्यूटी का सतर्कता के साथ निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कांवड़ मार्ग पर चल रहे शिवभक्त कांवड़ियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनसे संवाद स्थापित किया।