-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: श्रावण मास में श्री हरि मंदिर में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ प्रदोष पूजन, भक्तों ने किया जलाभिषेक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: श्रावण मास की पावन बेला में भगवान शिव की आराधना को समर्पित प्रदोष पूजन का आयोजन श्री हरि मंदिर प्रांगण में श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: श्रावण मास की पावन बेला में भगवान शिव की आराधना को समर्पित प्रदोष पूजन का आयोजन श्री हरि मंदिर प्रांगण में श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह के सत्र में मंदिर के मुख्य द्वार पर आम श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी प्रसाद वितरण से हुई। ट्रस्ट समिति के सदस्यों ने बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। शाम के सत्र में पूज्य पंडित सुनील शास्त्री महाराज के सान्निध्य में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रदोष पूजन संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा और सचिव रवि छाबड़ा ने सबसे पहले भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इस वर्ष प्रदोष पूजन में यजमान बनने का सौभाग्य दीपक अरोरा एवं राकेश बाजक के परिवार को प्राप्त हुआ। उन्होंने पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में हरि मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, उपाध्यक्ष अश्विनी ओबेरॉय, संजय आनंद, गोविंद तनेजा, रंजन कुमार, अनिल चड्ढा, हरीश लुनियाल, राजेश अरोड़ा सहित समिति के कई पदाधिकारी और महिला मंडल की सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। सभी ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया।कार्यक्रम के समापन पर ट्रस्ट समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सचिव रवि छाबड़ा ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी भक्तों, समिति के सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रावण मास में आयोजित ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, आध्यात्मिकता और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर शिवभक्ति और धार्मिक उत्साह से सराबोर रहा।
उत्तर प्रदेश: मैलानी पुवायां फर्रुखाबाद रेल लाइन की मांग तेज, बजट और मंजूरी की उठी आवाज
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
हरियाणा: अटाली और सीहमा में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगी लंबी कतारें
हरियाणा: जींद में महिला नशा सप्लायर गिरफ्तार, पति की गिरफ्तारी के बाद सामने आया नाम
उत्तर प्रदेश: नोएडा के PG में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
हरियाणा: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक पहले हो चुका काबू
