Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कम्पोजिट विद्यालय बनकटा में प्रधानाध्यापिका पर लापरवाही के गंभीर आरोप, मिड-डे मील भी ठप

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , Date: 19/03/2026 10:05:49 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Prvin Kumar ,
  • Date:
  • 19/03/2026 10:05:49 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिले के मिठवल ब्लॉक अंतर्गत बीआरसी क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बनकटा से शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती भारती सरोज (भारती भूषण) पर आरोप है कि

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिले के मिठवल ब्लॉक अंतर्गत बीआरसी क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बनकटा से शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती भारती सरोज (भारती भूषण) पर आरोप है कि वह नियमित रूप से विद्यालय नहीं आतीं और महीने में केवल एक दिन उपस्थित होकर फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन आहरित कर लेती हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों के अनुसार विद्यालय में मिड-डे-मील योजना पूरी तरह ठप है। बच्चों को न तो मध्यान्ह भोजन मिल रहा है और न ही दूध, फल जैसी अन्य पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। बताया गया कि विद्यालय में कुल 156 बच्चों का नामांकन है, लेकिन मौके पर मात्र 17 बच्चे ही उपस्थित मिले। विद्यालय पहुंचे बच्चों ने बताया कि भोजन न बनने के कारण वे वापस घर लौट रहे हैं। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका भी अनुपस्थित पाई गईं। 

गांव बनकटा के निवासी गंगा सागर सहित कई अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में न तो नियमित पठन-पाठन हो रहा है और न ही सरकारी योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुंच रहा है। गंगा सागर ने बताया कि इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी मिठवल और बेसिक शिक्षा अधिकारी को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानाध्यापिका की इस लापरवाह कार्यशैली के चलते बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है और अभिभावकों का सरकारी स्कूलों से भरोसा उठता जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।इस सम्बन्ध जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कु 0 ने कहा कि उक्त के सम्बन्ध में जांच करा कर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।