Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर 10 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में सनसनी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , Date: 19/03/2026 10:03:33 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Prvin Kumar ,
  • Date:
  • 19/03/2026 10:03:33 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: खेसरहा थाना क्षेत्र के बरैनिया गांव में एक 10 वर्षीय बच्चे ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिवेश पुत्र राम प्रसाद के रूप में हुई है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। जानकारी के

विस्तार

उत्तर प्रदेश: खेसरहा थाना क्षेत्र के बरैनिया गांव में एक 10 वर्षीय बच्चे ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिवेश पुत्र राम प्रसाद के रूप में हुई है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह लगभग 8 बजे की है। दिवेश की मां कमला देवी खेत में सरसों तोड़ने गई हुई थीं। जब वह घर लौटीं, तो उन्होंने बच्चे को घर के अंदर पाइप से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया। मां की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। 

बताया गया है कि घटना के समय दिवेश की बहन अंशिका घर पर खाना बना रही थी। परिवार के अन्य सदस्य, बड़े भाई दीपक और पिता गुवाहाटी में मजदूरी करने गए हुए हैं।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कुर्थिया पुलिस चौकी प्रभारी जगत नारायण यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, बच्चे द्वारा फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।