-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: श्रावण मास में सीता रसोई का सेवा अभियान जारी, 350 जरूरतमंदों को कराया भोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: श्रावण मास में सीता रसोई निरंतर कर रही है भंडारा - उदयभान सिंह सर्वप्रयास सीता रसोई ट्रस्ट के तत्वाधान में महानगर के विभिन्न स्थानों पर निरंतर चलने वाले निःशुल्क भोजन वितरण सेवा प्रकल्प के अंतर्गत दिनांक 4अगस्त2026 को श्रावण मास के प्रथम मंगलवार को दिल्ली रोड मिलन विहार गेट पर दोपहर 12
विस्तार
उत्तर प्रदेश: श्रावण मास में सीता रसोई निरंतर कर रही है भंडारा - उदयभान सिंह सर्वप्रयास सीता रसोई ट्रस्ट के तत्वाधान में महानगर के विभिन्न स्थानों पर निरंतर चलने वाले निःशुल्क भोजन वितरण सेवा प्रकल्प के अंतर्गत दिनांक 4अगस्त2026 को श्रावण मास के प्रथम मंगलवार को दिल्ली रोड मिलन विहार गेट पर दोपहर 12 बजे से निःशुल्क भोजन वितरण की सेवा की गई जिसमें लगभग 300-350 राहगीरों व जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण किया जिसमें पूरी सब्जी हलवा व खीर का वितरण किया गया।
संस्था की ओर से भोजन वितरण स्थल पर शीतल जल की व्यवस्था भी की गई थी।
आज की भोजन वितरण सेवा संस्था के संस्थापक सदस्य इं. सुनील कुमार शर्मा जी की प्रेरणा से श्रीमती निधि त्यागी (धर्मपत्नी श्री भीष्म त्यागी जी) द्वारा अपने जन्मदिवस के शुभावसर पर आयोजित की गई थी। उपस्थित सभी सदस्यों ने श्रीमती निधि त्यागी जी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की।
आज की सेवा में सहयोग हेतु संस्था के समस्त सदस्य व पदाधिकारीगण उपस्थित सहयोग रहे। इसके अतिरिक्त सायंकाल में 6:30 बजे संस्था की और से बुद्धिविहार स्थित श्रीहनुमान वाटिका में प्रत्येक मंगलवार को होने वाली हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया जिसमें पार्क और उसके आसपास से बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी सम्मिलित हुये। हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत वहां उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया। संस्था के अध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि संस्था की और से प्रत्येक मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है तथा प्रत्येक 11 मंगलवार के पश्चात सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। इसी क्रम में आज ये 36वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है। अभी तक संस्था की ओर से तीन सुन्दरकांड के पाठ व भंडारे का आयोजन किया जा चुका है। इस धार्मिक आयोजन में संस्था को स्थानीय निवासियों की ओर से भी बढ़ चढ़ कर सहयोग मिलता है। कार्यक्रम में संस्था की ओर से ह्रदयेश कुमार सिंह,उदयभान सिंह, इं. सुनील कुमार शर्मा, सत्य प्रकाश वार्ष्णेय, राकेश वर्मा, दीपक गुप्ता, विवेक पांडेय, शरद माथुर, जूही माथुर, शिवओम गुप्ता, रूपचंद मित्तल, धीरज गुप्ता, धर्म प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: मैलानी पुवायां फर्रुखाबाद रेल लाइन की मांग तेज, बजट और मंजूरी की उठी आवाज
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
हरियाणा: अटाली और सीहमा में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगी लंबी कतारें
हरियाणा: जींद में महिला नशा सप्लायर गिरफ्तार, पति की गिरफ्तारी के बाद सामने आया नाम
उत्तर प्रदेश: नोएडा के PG में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
हरियाणा: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक पहले हो चुका काबू
