-
☰
उत्तर प्रदेश: बरेली में त्योहारों को लेकर ख्ती: महाशिवरात्रि, होली व शब-ए-बरात से पहले धारा 163 लागू
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आगामी महाशिवरात्रि, होली और शब-ए-बरात जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनज़र प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पूरे जिले में निषेधाज्ञा धारा 163 लागू कर दी है। इसके तहत अब किसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आगामी महाशिवरात्रि, होली और शब-ए-बरात जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनज़र प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पूरे जिले में निषेधाज्ञा धारा 163 लागू कर दी है। इसके तहत अब किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या उससे अधिक लोगों के एक साथ एकत्र होने पर रोक रहेगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ और जुलूसों के कारण कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी के साथ विभिन्न प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षाएं भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। धरना-प्रदर्शन के लिए लेनी होगी अनुमति जारी आदेश के अनुसार यदि कोई संगठन या समूह धरना, प्रदर्शन या जुलूस निकालना चाहता है तो उसे पहले सक्षम अधिकारी से लिखित अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति किसी भी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कर्मचारियों को ड्यूटी में छूट हालांकि सरकारी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान इस प्रतिबंध से छूट दी गई है, लेकिन आम नागरिकों के लिए नियम सख्ती से लागू रहेंगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा जताई है ताकि जिले में शांति और व्यवस्था बनी रहे तथा परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार