Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: स्विट्जरलैंड की टीम ने मीरगंज के ब्रह्मा देवी बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के हुनर और आत्मविश्वास की सराहना की

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 03/02/2026 11:19:03 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 03/02/2026 11:19:03 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरगंज बरेली में ग्रामीण भारत की बेटियों के आत्मविश्वास और हुनर ने स्विट्जरलैंड से आईं जानी-मानी शिक्षाविद् का दिल जीत लिया। स्विट्जरलैंड की प्रतिष्ठित 'यूनिवर्सिटी ऑफ टीचर एजुकेशन श्विट्ज़' की प्रो-वाइस चांसलर डॉ. रेजिना कुराटले अपनी टीम के साथ मीरगंज

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज बरेली में ग्रामीण भारत की बेटियों के आत्मविश्वास और हुनर ने स्विट्जरलैंड से आईं जानी-मानी शिक्षाविद् का दिल जीत लिया। स्विट्जरलैंड की प्रतिष्ठित 'यूनिवर्सिटी ऑफ टीचर एजुकेशन श्विट्ज़' की प्रो-वाइस चांसलर डॉ. रेजिना कुराटले अपनी टीम के साथ मीरगंज स्थित ब्रह्मा देवी बालिका विद्यालय पहुंचीं विद्यालय के संरक्षक डॉ. अनुपम शर्मा और प्रबंधक डॉ. मृदुला शर्मा के नेतृत्व में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। ग्रामीण परिवेश से आने वाली इन बालिकाओं का मंच संचालन, अनुशासन और कलात्मक कौशल देखकर विदेशी मेहमान भाव-विभोर हो गए। डॉ. रेजिना के साथ उनकी पुत्री एलेसिया, सहेली मैरी-लू ज़ग्रैगन-सटर और एलेना भी मौजूद थीं। सभी ने छात्राओं के उत्साह और प्रतिभा की जमकर सराहना की।

विद्यालय का भ्रमण करने के बाद डॉ. रेजिना कुराटले ने अपने संबोधन में कहा, 'यह विद्यालय इस बात का जीवंत प्रमाण है कि शिक्षा की ऊँचाई संसाधनों से नहीं, बल्कि बेहतर संस्कार, सही मार्गदर्शन और समर्पण से तय होती है। यहाँ की छात्राओं का आत्मविश्वास किसी भी बड़े वैश्विक शहर की तुलना में कम नहीं है।' उन्होंने बालिका शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के प्रयासों को अनुकरणीय बताया और जल्द ही दोबारा आने का वादा भी किया। प्रधानाचार्या प्रियंका सहित शिक्षिकाओं अपेक्षा, शोभा, अनाविया, खालिदा और सतेंद्र ने अतिथियों का पारंपरिक भारतीय पद्धति से तिलक लगाकर और  सम्मान कर स्वागत किया। विदेशी मेहमानों ने विद्यालय के अनुशासन और सर्वांगीण विकास के मॉडल को प्रेरक बताया।