Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बस्ती के डेल्ही स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में यातायात जागरूकता कार्यशाला, छात्रों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/11/2026 01:32:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/11/2026 01:32:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: यातायात माह के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को यातायात पुलिस की ओर से डेल्ही स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती में जागरूकता कार्यशाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश: यातायात माह के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को यातायात पुलिस की ओर से डेल्ही स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत तथा क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम में यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने बच्चों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को दोपहिया और चारपहिया वाहन नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी मानक ISI मार्का हेलमेट पहनना जरूरी है। वहीं चारपहिया वाहन में चालक और यात्रियों को सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा ट्रैफिक सिग्नल, जेब्रा क्रॉसिंग, निर्धारित गति सीमा और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन या ईयरफोन का प्रयोग नहीं करने के बारे में भी समझाया गया। कार्यशाला के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने पर विशेष जोर दिया गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर में घायल को अस्पताल पहुंचाना उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से बिना किसी भय के घायलों की तत्काल मदद करने की अपील की।

कुलदीप त्रिपाठी ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि सड़क पर की गई छोटी सी लापरवाही भी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। इसलिए यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा का भी माध्यम है। उन्होंने शिक्षकों से भी अपील की कि वे विद्यार्थियों को नियमित रूप से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम के अंत में यातायात प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का स्वयं पालन करने तथा अपने अभिभावकों, परिजनों और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related News

मध्य प्रदेश: सूखाग्रस्त झाबुआ में पेयजल संकट नहीं ने देंगे, थांदला को भी मिलेगा पर्याप्त पानी: कलेक्टर

उत्तर प्रदेश: पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरी, बैटरी-इन्वर्टर समेत सामान ले गए चोर

Starship Setback: अंतरिक्ष में पहुंचा स्टारशिप, लेकिन वापसी में फेल हुआ एलन मस्क का बड़ा दांव! 26 स्टारलिंक सैटेलाइट्स सफलतापूर्वक तैनात

उत्तर प्रदेश: अधिवक्ताओं की चार प्रमुख मांगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन, विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हुआ प्रतिनिधिमंडल

Under-19 Asia Cup: पाकिस्तान ने भारत के सामने रखा 338 रनों का लक्ष्य, उस्मान खान ने जड़ा शानदार शतक

छत्तीसगढ़: बसपा ने वरिष्ठ कार्यकर्ता की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, 6 दिसंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा महापरिनिर्वाण दिवस


Featured News