Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बोरिंग मिस्त्री की हत्या में युवती का पिता गिरफ्तार, भतीजे की तलाश जारी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/11/2026 02:36:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amar Deep ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/11/2026 02:36:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जहानगंज थाना क्षेत्र में बोरिंग मिस्त्री दीपक राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हत्या के आरोप में युवती के पिता सुभाष चंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जहानगंज थाना क्षेत्र में बोरिंग मिस्त्री दीपक राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हत्या के आरोप में युवती के पिता सुभाष चंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। वहीं, इस सनसनीखेज वारदात में शामिल बताए जा रहे उसके भतीजे विमलेश की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह दीपक राजपूत का शव पड़ोसी गांव में एक युवक के घर के बाहर शौचालय के पास पड़ा मिला था। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतक के भाई जबर सिंह ने युवती के पिता सुभाष चंद्र और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बेटी के साथ दीपक को देखकर भड़का था आरोपी पिता

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सुभाष चंद्र ने बताया कि बुधवार रात घर लौटने पर उसने दरवाजे से झांककर दीपक को अपनी बेटी के साथ देखा था। इसके बाद उसने अपने पास रहने वाले छोटे भाई के बेटे विमलेश को बुलाया। आरोपी के अनुसार, उसने बेटी को पानी देने के बहाने बुलाया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद दीपक को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। विरोध करने पर रस्सी से गला कसकर हत्या का आरोप पुलिस के मुताबिक, दीपक की पिटाई के दौरान युवती ने विरोध किया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने रस्सी से गला कसकर दीपक की हत्या कर दी। इस पूरी वारदात में सुभाष चंद्र के भतीजे विमलेश की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।

युवती का शाहजहांपुर में चल रहा इलाज इस घटना में युवती के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। बताया गया कि युवती पहले फर्रुखाबाद में अपनी बहन के घर पहुंची थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए दूसरे जिले ले जाया गया। फिलहाल शाहजहांपुर जिले में उसका उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष ब्रजमोहन पाल के अनुसार, पुलिस ने आरोपी सुभाष चंद्र के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा, रस्सी और खून से सनी शर्ट बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी विमलेश की तलाश जारी है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Related News

मध्य प्रदेश: सूखाग्रस्त झाबुआ में पेयजल संकट नहीं ने देंगे, थांदला को भी मिलेगा पर्याप्त पानी: कलेक्टर

उत्तर प्रदेश: पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरी, बैटरी-इन्वर्टर समेत सामान ले गए चोर

Starship Setback: अंतरिक्ष में पहुंचा स्टारशिप, लेकिन वापसी में फेल हुआ एलन मस्क का बड़ा दांव! 26 स्टारलिंक सैटेलाइट्स सफलतापूर्वक तैनात

उत्तर प्रदेश: अधिवक्ताओं की चार प्रमुख मांगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन, विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हुआ प्रतिनिधिमंडल

Under-19 Asia Cup: पाकिस्तान ने भारत के सामने रखा 338 रनों का लक्ष्य, उस्मान खान ने जड़ा शानदार शतक

छत्तीसगढ़: बसपा ने वरिष्ठ कार्यकर्ता की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, 6 दिसंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा महापरिनिर्वाण दिवस


Featured News