-
☰
उत्तर प्रदेश: अनियंत्रित हाईवा पास ले रही एंबुलेंस पर पल्टी, गर्भवती महिला सहित चार की मौत, दो ट्रामा सेंटर रेफर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अहरौरा मिर्जापुर- थाना अंतर्गत वाराणसी शक्ति नगर मार्ग स्थित हनुमान घाटी के समीप शनिवार को दिन में लगभग 11:00 बजे सोनभद्र की ओर से आ रही हाईवा ट्रक मोड़ पर पास ले रही ओबरा से वाराणसी को डिलीवरी करने जा रही एंबुलेंस पर अनियंत्रित होकर जा पलटी,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अहरौरा मिर्जापुर- थाना अंतर्गत वाराणसी शक्ति नगर मार्ग स्थित हनुमान घाटी के समीप शनिवार को दिन में लगभग 11:00 बजे सोनभद्र की ओर से आ रही हाईवा ट्रक मोड़ पर पास ले रही ओबरा से वाराणसी को डिलीवरी करने जा रही एंबुलेंस पर अनियंत्रित होकर जा पलटी, जिससे एंबुलेंस पर सवार गर्भवती महिला हीरावती देवी उम्र 24 वर्ष पत्नी कौशल खरवार, सूरज बली खरवार उम्र 27 वर्ष पुत्र लक्ष्मण खरवार निवासी कनहरा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, मालती देवी 42 वर्ष पत्नी जगवंत कोठी पीयार, थाना जुगैल, सोनभद्र एवं प्राइवेट चिकित्सक रामू पता अज्ञात की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गर्भवती महिला का पति कौशल कुमार खरवार उर्फ भाई लाल उम्र 25 वर्ष पुत्र लक्ष्मण एवं एंबुलेंस चालक भंडारी शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा निवासी संत नगर थाना गुरमा जनपद सोनभद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची अहरौंरा पुलिस ने हाइड्रा क्रेन बुलाकर ट्रक हटाने के बाद डेड बॉडी एवं घायलों को निकाला। सूचना पाकर सरकारी एंबुलेंस चालक ईएमटी शैलेंद्र यादव द्वारा अहरौरा सीएचसी लाया गया, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के ट्रामा सेंटर को रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल कौशल कुमार खरवार ने बताया कि पत्नी की डिलीवरी के लिए एंबुलेंस द्वारा वाराणसी ले जाया जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी चुनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचकर पटना की जानकारी तथा घायलों से मिले। हाईवा ट्रक को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस वैधानिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम की तैयारी करने में जुटी हुई है।
बिहार: नवादा में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत से मिला शव,
हरियाणा: नरेंद्र कुमार बौद्ध बने All India Congress Committee अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष
हरियाणा: डॉ भीमराव अंबेडकर भवन निर्माण व जयंती तैयारी को लेकर महेंद्रगढ़ में समिति की बैठक
मध्य प्रदेश: आगर-मालवा दौरे पर रहेंगे मंत्री नागर सिंह चौहान, हितग्राहियों को बांटेंगे पट्टे