-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: वृद्धाश्रम में मनाया गया केंद्रीय मंत्री का जन्मदिन, साड़ी एवं अंगवस्त्र हुए वितरित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अनुप्रिया पटेल के जन्मदिन के अवसर पर अपना दल (एस) के नेताओं द्वारा मातृ-पितृ सदन वृद्धाश्रम में एक सादगीपूर्ण एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बुजुर्गों के बीच जन्मदिन धूमधाम से मनाया
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अनुप्रिया पटेल के जन्मदिन के अवसर पर अपना दल (एस) के नेताओं द्वारा मातृ-पितृ सदन वृद्धाश्रम में एक सादगीपूर्ण एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बुजुर्गों के बीच जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने बुजुर्गों से केंद्रीय मंत्री के लिए आशीर्वाद की कामना की। कार्यक्रम में महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ियां एवं बुजुर्गों को अंगवस्त्र वितरित किए गए तथा उनका आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर दुर्गेश पटेल ने कहा कि माता-पिता स्वरूप इन बुजुर्गों के बीच आकर जो आत्मिक शांति और सुकून मिला, वह किसी भी बड़े उत्सव से बढ़कर है। उन्होंने कहा कि इन सभी के आशीर्वाद से ही अनुप्रिया पटेल लगातार तीसरी बार संसद पहुंची हैं और उनकी प्रेरणा से ही यहां आने का अवसर मिला। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव ने बताया कि इस वृद्धाश्रम में लगभग 150 लोगों के रहने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री का जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाया जाना समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल है। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से केंद्रीय मंत्री को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव रामबृक्ष बिंद, युवा जिला महासचिव हर्षित सिंह पटेल, लव द्विवेदी, विशंभर पाण्डेय, आश्रम के मैनेजर चंद्रपाल, शिवानी मिश्रा, राजेश चौधरी, रियाज अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राजस्थान: “विश्व श्रमिक दिवस” समारोह का पोस्टर विमोचन, 1 मई को श्रमिकों का होगा सम्मान
उत्तर प्रदेश: मकान विवाद में दबंगई के आरोप, महिला ने लगाई सुरक्षा और न्याय की गुहार
मध्य प्रदेश: अस्पताल में प्रसव के दौरान दो नवजात बच्चियों की मौत, लापरवाही के आरोप पर जमकर हंगामा
उत्तर प्रदेश: पान मसाला-तंबाकू की प्लास्टिक पैकेजिंग पर प्रस्तावित प्रतिबंध लगे
उत्तर प्रदेश: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मीरजापुर दौरा, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन
उत्तर प्रदेश: RPF-जीआरपी ने 24 घंटे में 5 लाख का बैग बरामद कर यात्री को लौटाया गया
