Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सीएम योगी की मां पर टिप्पणी को लेकर हंगामा, मौलाना सलीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kapoor , Date: 18/03/2026 10:48:36 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Sunil Kapoor ,
  • Date:
  • 18/03/2026 10:48:36 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हिंदू युवा वाहिनी मुरादाबाद के अध्यक्ष संस्कार कत्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संगठन के मुख्य संरक्षक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता जी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले “मौलाना सलीम” के

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हिंदू युवा वाहिनी मुरादाबाद के अध्यक्ष संस्कार कत्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संगठन के मुख्य संरक्षक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता जी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले “मौलाना सलीम” के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन। संस्कार कत्याल ने कहा कि सीएम योगी की पूजनीय माताजी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करोड़ों हिंदुओं की आस्था और भावनाओं पर प्रहार है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मां केवल उनकी मां नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की मातृशक्ति का प्रतीक हैं। संस्कार ने ये भी कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के बारे में इस

 तरह की घटिया और भड़काऊ टिप्पणी समाज में वैमनस्यता फैलाने की एक गहरी साजिश है। ऐसी उकसाने वाली भाषा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यदि जल्द ही आरोपी मौलाना के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही नहीं की गई तो हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सम्पूर्ण शक्ति के साथ उग्र आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर संस्कार कत्याल के साथ इंद्रजीत गुलाटी, संदीप परमार, देशरत्न कत्याल, वंश माथुर, दिव्य ठाकुर, चंचल कुमार, नरेंद्र कपूर, अभिषेक खन्ना, सचिन सिडाना, पंकज कुमार, एड॰ नीरज सोलंकी, एड॰ विशाल राठौर, संजीव सैनी, आशाराम पालीवाल, उमेधराज, ओमप्रकाश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।