-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में शिक्षक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण हुआ संपन्न, 89.31 प्रतिशत हुआ मतदान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर गोरखपुर-फैजाबाद (अयोध्या) शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत बलरामपुर जिले के सभी 10 मतदान बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर गोरखपुर-फैजाबाद (अयोध्या) शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत बलरामपुर जिले के सभी 10 मतदान बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। जिले में कुल 89.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन ने बताया कि उनके निरंतर पर्यवेक्षण में जिले के सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। मतदान की प्रगति पर लगातार नजर रखी गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मतदान के दौरान सुबह 10 बजे तक 25.46 प्रतिशत, दोपहर 12 बजे तक 59.98 प्रतिशत और अपराह्न 2 बजे तक 76.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान समाप्त होने तक यह आंकड़ा बढ़कर 89.31 प्रतिशत पहुंच गया। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न विकास खंडों के मतदान केंद्रों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान व्यवस्था, सुरक्षा इंतजामों और मतदाताओं को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने भी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की निगरानी बनी रही।
दिल्ली: नशामुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती का दावा, उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित
उत्तर प्रदेश: मदनपुरा में दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू
उत्तर प्रदेश: रामलीला से लौट रहे युवक की पीटकर हत्या, लापरवाही पर चार पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तर प्रदेश: जमीन के विवाद में दिव्यांग की हत्या, छोटे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजस्थान: ईशांत काबरा जनसंपर्क अधिकारी और महावीर पाराशर प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत
