Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 20 लाख रुपये की लागत से उच्चीकृत राजकीय लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ, छात्राओं ने काटा फीता

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/10/2026 10:34:14 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/10/2026 10:34:14 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जनपद में विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक नई पहल की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जनपद में विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक नई पहल की है। गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में 20 लाख रुपये की लागत से उच्चीकृत राजकीय लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता मौजूद रहे। लाइब्रेरी का उद्घाटन छात्राओं द्वारा फीता काटकर कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस राजकीय लाइब्रेरी में वर्तमान में 106 छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यहां आधुनिक स्टडी डेस्क, हाई-स्पीड वाई-फाई और शांत एवं बेहतर अध्ययन वातावरण की व्यवस्था की गई है, जिससे छात्र अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।

शुभारंभ के दौरान जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों से उनकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी ली। साथ ही विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।  इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लाइब्रेरी में साफ-सफाई बनाए रखने, संचालन व्यवस्था को सुचारु रखने और उपलब्ध सुविधाओं का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह राजकीय लाइब्रेरी विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने और उनके शैक्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक साबित होगी। जिला प्रशासन की इस पहल से विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।


Featured News