Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: चाई-4 की आदर्श बिहार सोसाइटी के बाहर गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था से लोगों में रोष

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश:  Published by: Pankaj Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश:  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 22/10/2026 05:41:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by.: Pankaj Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 22/10/2026 05:41:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श बिहार सोसाइटी के बाहर की तस्वीर प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल रही है। सोसाइटी के मेन गेट के बाहर बने पार्क की हालत बेहद दयनीय हो गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श बिहार सोसाइटी के बाहर की तस्वीर प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल रही है। सोसाइटी के मेन गेट के बाहर बने पार्क की हालत बेहद दयनीय हो गई है। रखरखाव के अभाव में पार्क में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। सिर्फ पार्क के अंदर ही नहीं, बल्कि सोसाइटी के बाहर मुख्य सड़कों और पटरियों पर भी पॉलीथिन, डिस्पोजल और अन्य कचरा खुले में पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि साफ-सफाई न होने के कारण यहां से गुजरना दूभर हो गया है और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। निवासियों ने संबंधित प्राधिकरण और सफाई विभाग से कई बार गुहार लगाई है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर यहां नियमित सफाई नहीं कराई गई, तो वे कड़ा विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।