Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: आयुष्मान कार्ड के बावजूद मरीज से वसूली का आरोप, शिकायत के बाद अस्पताल ने लौटाए रुपये

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 22/10/2026 03:42:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 22/10/2026 03:42:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गरीब और जरूरतमंद  परिवारों को मुफ्त इलाज की गारंटी देने वाली आयुष्मान भारत योजना की जमीनी हकीकत कुछ और है। बरेली के नारायण अस्पताल ने कार्ड के बाद भी मरीज से वसूल कर ली। ब

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गरीब और जरूरतमंद  परिवारों को मुफ्त इलाज की गारंटी देने वाली आयुष्मान भारत योजना की जमीनी हकीकत कुछ और है। बरेली के नारायण अस्पताल ने कार्ड के बाद भी मरीज से वसूल कर ली। बदायूं के एक मरीज के पास आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद परिजनों को इलाज के लिए रुपये खर्च करने पड़े। मामला जनसुनवाई पोर्टल तक पहुंचा तो जांच में इलाज आयुष्मान योजना के तहत दर्ज नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की जवाब-तलबी के बाद अस्पताल ने मरीज के परिजनों को चेक के जरिए रकम लौटा दी। बदायूं जिले की नगर पंचायत कुंवरगांव निवासी रामचंद्र के बेटे शिव कुमार ने रामपुर गार्डन स्थित नारायण अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद उनके पिता को योजना का लाभ नहीं मिला और इलाज पर रुपये खर्च करने पड़े। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उपचार संबंधी दस्तावेजों की पड़ताल कराई। जांच में रामचंद्र का इलाज आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत दर्ज नहीं पाया गया। इसके बाद एक अक्टूबर 2026 को अस्पताल को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया।

आयुष्मान से हुआ इलाज, फिर क्यों लौटाए रुपये मामले में नया मोड़ तब आया जब अस्पताल ने दावा किया कि मरीज का इलाज आयुष्मान कार्ड के तहत ही किया गया था। हालांकि, परिजनों द्वारा खर्च की गई रकम के बिल उपलब्ध कराने पर भुगतान करने की बात भी कही गई। आखिरकार अस्पताल ने चेक जारी कर दिया। जांच रिपोर्ट के अनुसार, 16 अक्टूबर को शिव कुमार ने चेक प्राप्त किया और रकम वापस मिलने की लिखित पुष्टि भी की। डायरेक्टर ने जानकारी से किया इनकार आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित ने प्रकरण की जानकारी दी। वहीं, नारायण अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि इलाज आयुष्मान योजना में हुआ था तो जांच में उसका रिकॉर्ड क्यों नहीं मिला। शिकायत के बाद रकम लौटाने से परिवार को राहत जरूर मिली, लेकिन अस्पताल के दावे और विभागीय जांच के बीच विरोधाभास बरकरार है।