-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: PET-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक, 19 केंद्रों पर 50,112 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पीईटी-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पीईटी-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद द्वारा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के साथ-साथ जनपद में बनाये गये 19 परीक्षा केन्द्रों के समस्त केन्द्र अधीक्षक, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। बैठक में अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ के निर्देशानुसार पीईटी-2026 का आयोजन दिनांक 25 व 30 अक्टूबर 2026 एवं 01 नवम्बर 2026 को आयोजित किया जायेगा। यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक कुल 6 पालियों में सम्पन्न होगी। जनपद गाजीपुर में इसके लिए 19 परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण किया गया है, जिनमें कुल 50112 परीक्षार्थी 6 पालियों में परीक्षा देंगे। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी विस्तृत गाइडलाइन के बारे में सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा की शुचिता बनाये रखना सर्वाेपरि है। इसके लिए परीक्षा केन्द्र के 100 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी और फोटो कॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षार्थियों की दो स्तरीय तलाशी, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं सम्पूर्ण परीक्षा की सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी से निगरानी अनिवार्य रूप से की जायेगी। परीक्षा कक्ष के अंदर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रश्न पत्रों को ट्रेजरी से परीक्षा केन्द्र तक और वापस पुलिस अभिरक्षा में ही लाया और ले जाया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं केन्द्र व्यवस्थापकों के लिए विशेष निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर, जोनल, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र अधीक्षक अपने साथ आयोग द्वारा निर्धारित समस्त प्रपत्र लेकर अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे। परीक्षा केन्द्र पर उन्हें परीक्षार्थियों का उपस्थिति पत्रक, प्रश्न पुस्तिका एवं ओएमआर शीट का प्राप्ति एवं वितरण रजिस्टर, सील खोलने एवं बंद करने का प्रमाण पत्र, कक्ष निरीक्षकों का ड्यूटी चार्ट, अनुपस्थित परीक्षार्थियों का विवरण, अनुचित साधन प्रयोग से संबंधित आख्या एवं केन्द्र की सम्पूर्ण वीडियोग्राफी रिपोर्ट को समयबद्ध रूप से भरना होगा। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा प्रारम्भ होने से कम से कम दो घंटे पूर्व अपने-अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुँचना सुनिश्चित करें, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
उत्तर प्रदेश: विजयदशमी पर साहित्यकार संगम संस्था की काव्य गोष्ठी आयोजित, कवियों ने सुनाई रचनाएं
उत्तर प्रदेश: जरीफनगर पुलिस ने अवैध देशी शराब के 25 पाउच के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, 19 केंद्रों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
मध्य प्रदेश: भांडेर में दंपति से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
