-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, 19 केंद्रों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी राकेश कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी राकेश कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान के द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक/खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों हेतु सेक्टर/ जोनल मजिस्ट्रेट तथा पुलिस प्रशासन की ब्रीफिंग पुलिस लाइन सभागार में संपन्न हुई। इस अवसर पर अधिकारीगण द्वारा अवगत कराया गया कि 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होना है तथा 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना का कार्यक्रम वाराणसी में संपन्न होना है। जनपद में मतदान हेतु 19 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 70 बूथ होंगे। निर्वाचन की सकुशल संपादन हेतु जनपद को 7 जोन तथा 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वय ने विभिन्न थाना अंतर्गत पड़ने वाले मतदान केंद्रों के संदर्भ में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को पोलिंग पार्टी रवाना होगी तथा 23 अक्टूबर को मतदान होना है जिसके हेतु पर्याप्त पुलिस बल का व्यवस्थापन किया गया है, निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए बताया कि डीसी मतपत्र लेखा सही से लगाया जाए मत पेटिका को सही से सील करने इत्यादि के संदर्भ में जानकारी दी तथा सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन आयोग के निर्देशों के अनुसार करने का निर्देश दिया जिससे निर्बाध रूप से निर्वाचन संपन्न कराया जा सके।
उत्तर प्रदेश: विजयदशमी पर साहित्यकार संगम संस्था की काव्य गोष्ठी आयोजित, कवियों ने सुनाई रचनाएं
उत्तर प्रदेश: जरीफनगर पुलिस ने अवैध देशी शराब के 25 पाउच के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: PET-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक, 19 केंद्रों पर 50,112 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
मध्य प्रदेश: भांडेर में दंपति से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
