-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने किया नमन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में पुलिस स्मृति दिवस 2026 के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में शोक परेड का आयोजन किया गया।पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह जी के नेतृत्व में समस्त पुलिस अधिकारी एवं क
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में पुलिस स्मृति दिवस 2026 के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में शोक परेड का आयोजन किया गया।पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह जी के नेतृत्व में समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों के सम्मान में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उन सभी वीर पुलिस कार्मिकों को कृतज्ञतापूर्वक नमन किया गया, जिन्होंने देश की सुरक्षा, समाज की शांति और नागरिकों के जीवन की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। वे सभी वीर अमर हैं। एसपी श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह जी ने कहा - एसपी महोदय ने कहा कि जब अधर्म, अन्याय और देश विरोधी गतिविधियों से समाज आहत होता है, तो वहां पर सभी कर्मियों का यह कर्तव्य हो जाता है कि हम अपने कर्तव्य से समाज हित में कार्य कर सकें, यह हमारा सौभाग्य है। उन्होंने बताया कि जनपद में साइबर थाने तथा प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से पुलिस व्यवस्था अधिक सक्षम, आधुनिक और जवाबदेह बनी है। इससे आमजन, विशेषकर महिलाओं को त्वरित न्याय और सुरक्षा मिल रही है। कार्यक्रम में शहीदों के नाम पढ़े गए और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान पूरा पुलिस परिसर "अमर रहें" के नारों से गूंज उठा। उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी - इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित जनपद के थानाध्यक्ष एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
"शहीदों का बलिदान भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। पुलिस स्मृति दिवस उन जवानों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने जनसेवा, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि "कानून से ऊपर कोई नहीं है। उपद्रव से उत्सव की ओर समाज को ले जाना हम सभी का कर्तव्य है। पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की पूर्ण स्वतंत्रता है।"
उत्तर प्रदेश: भरतपुर में घर के पास निकला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने कया रेस्क्यू
राजस्थान: होटल के बेसमेंट में सट्टेबाजी का खुलासा, 13 लोग पकड़े; 1.45 लाख रुपये नकद बरामद
उत्तर प्रदेश: दशहरा को लेकर कोठीभार में पुलिस की पैदल गश्त, पूजा पंडालों की सुरक्षा जांची
उत्तर प्रदेश: एमएलसी चुनाव के मतदान पर 23 अक्टूबर को शराब की दुकानें और बार रहेंगे बंद
