Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/10/2026 04:45:45 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arun Shrivastava ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/10/2026 04:45:45 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि सनातन परंपरा में शास्त्र और शस्त्र दोनों का विशेष महत्व है। सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सशक्त समाज के निर्माण के लिए शास्त्रों के ज्ञान के साथ शस्त्रों के महत्व और उनके जिम्मेदार उपयोग की समझ भी आवश्यक है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि सनातन परंपरा में शास्त्र और शस्त्र दोनों का विशेष महत्व है। सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सशक्त समाज के निर्माण के लिए शास्त्रों के ज्ञान के साथ शस्त्रों के महत्व और उनके जिम्मेदार उपयोग की समझ भी आवश्यक है। हमें स्वस्थ, समर्थ और शक्तिशाली बनकर समाज एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।  पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंगलवार को पुलिस लाइन नरसिंहपुर में विजयादशमी पर्व के अवसर पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश ककोड़िया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेंद्र ठाकुर, पूर्व राज्यमंत्री  जालम सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष नरसिंहपुर  नीरज दुबे,  रामसनेही पाठक, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी,  सुनील कोठारी,  राहुल कौरव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, अन्य गणमान्य नागरिक, अधिकारी- कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद था। आयोजित कार्यक्रम में मंत्री  पटेल व अन्य अतिथियों ने विधि - विधान के साथ शस्त्र पूजन कर आरती की। मंत्री  पटेल ने आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

मंत्री  पटेल ने कहा कि हमारे सैनिक, पुलिस एवं अर्धसैनिक बल संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनका पहला संकल्प राष्ट्र की रक्षा करना और दूसरा समाज में सद्भाव एवं शांति बनाए रखना है। सुरक्षा बलों का अनुशासन और समर्पण समाज को सुरक्षित रखने तथा उसे सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि शस्त्रों का उपयोग राष्ट्र की रक्षा, समाज की सुरक्षा और आवश्यकता पड़ने पर आत्मरक्षा के लिए जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। विजयदशमी का पर्व हमें शक्ति, साहस, धैर्य और संयम का महत्व समझाता है। नौ दिनों तक हम साधना और तप के माध्यम से स्वयं को संयमित करने का प्रयास करते हैं तथा विजयदशमी पर शस्त्र पूजन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संकल्प लेते हैं। मंत्री  पटेल ने कहा कि हम कितने भी शक्तिशाली क्यों न हो जाएं, हमारी शक्ति का दुरुपयोग कभी नहीं होना चाहिए। विशेष रूप से कमजोर और असहाय व्यक्तियों के विरुद्ध शक्ति का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। अपनी ताकत को अहंकार से दूर रखकर राष्ट्र और समाज के हित में उपयोग करना ही विजयदशमी का वास्तविक संदेश है।

उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान करते हुए कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि अगली विजयदशमी तक नशे की बुराई को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे। पूज्य गुरुदेव श्री श्री बाबा  जी के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संकल्प में कोई विकल्प नहीं होता। जब हम किसी महान उद्देश्य के लिए संकल्प लेते हैं, तो उसके प्रति अडिग रहना आवश्यक है। मंत्री  पटेल ने कहा कि नशे के विरुद्ध लिए गए संकल्प को कमजोर न पड़ने दें। दृढ़ इच्छाशक्ति, सामूहिक सहभागिता और निरंतर प्रयासों से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। आइए, इस विजयदशमी पर शांति, सद्भाव, संयम और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें। पटेल ने कहा कि नशे के विरुद्ध लिए गए संकल्प को कमजोर न पड़ने दें। दृढ़ इच्छाशक्ति, सामूहिक सहभागिता और निरंतर प्रयासों से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। आइए, इस विजयदशमी पर शांति, सद्भाव, संयम और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।


Featured News