-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पत्रकार प्रिंस प्रजापति को धमकी देने के मामले में पत्रकारों ने SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: बैराड़ में पत्रकार प्रिंस प्रजापति को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आने के बाद पत्रकारों में गहरा आक्रोश व्याप्त है मामले की गंभीरता को देखते हुए एनसीआर समाचार के पत्रकार राहुल नवरंग सहित पोहरी बैराड़ और शिवपुरी के पत्रकारों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक (SP)
विस्तार
मध्य प्रदेश: बैराड़ में पत्रकार प्रिंस प्रजापति को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आने के बाद पत्रकारों में गहरा आक्रोश व्याप्त है मामले की गंभीरता को देखते हुए एनसीआर समाचार के पत्रकार राहुल नवरंग सहित पोहरी बैराड़ और शिवपुरी के पत्रकारों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपा इस दौरान पत्रकारों ने आरोपी साबिर खान के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने पीड़ित पत्रकार को सुरक्षा प्रदान करने तथा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कराने की जोरदार मांग की इस पूरे मामले में एनसीआर समाचार के पत्रकार राहुल नवरंग ने कहा कि जनहित और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकारों को इस तरह डराना धमकाना लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर सीधा हमला है पुलिस प्रशासन को ऐसे असामाजिक और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि क्षेत्र में कानून का डर कायम रहे और पत्रकार बिना किसी डर के अपना दायित्व निभा सकें आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच और जिला बदर की मांग एनसीआर समाचार के पत्रकार राहुल नवरंग व अन्य पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं उन्होंने पुलिस रिकॉर्ड से इसकी पुष्टि कराकर आरोपी का नाम नियमानुसार गुंडा सूची में दर्ज करने जिला बदर की प्रक्रिया शुरू करने और कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है पत्रकार संघ और प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने उपलब्ध ऑडियो वीडियो साक्ष्यों का वैज्ञानिक परीक्षण कराने और पत्रकार प्रिंस प्रजापति की सुरक्षा तुरंत सुनिश्चित करने की अपील की है।
सौंपे गए आवेदन के अनुसार 10 अक्टूबर 2026 को बैराड़ स्थित हनुमान कॉलोनी में हनुमान मंदिर के सामने आवंटित कब्रिस्तान की भूमि को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग उठाई गई थी इस संबंध सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर 21 जून 2022 को दिए गए पूर्व ज्ञापन पर त्वरित कार्रवाई की मांग की थी
आरोप है कि इस घटनाक्रम के बाद 12 अक्टूबर को आरोपी साबिर खान ने पत्रकार प्रिंस प्रजापति के मित्र व नईदुनिया संवाददाता माखन धाकड़ से फोन पर चर्चा की बातचीत के दौरान साबिर खान ने प्रिंस को कब्रिस्तान के मुद्दे पर न बोलने की सख्त चेतावनी देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी आवेदन में यह भी दावा किया गया है कि इस धमकी भरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग और कॉल हिस्ट्री साक्ष्य के रूप में उपलब्ध है
इसके बाद 15 अक्टूबर को बैराड़ में पशु चिकित्सालय के पास आरोपी ने पत्रकार प्रिंस प्रजापति को रास्ते में रोककर गाली गलौज की और जान से मारने के साथ साथ हाथ पैर तोड़ने की धमकी दी इस संबंध में पीड़ित पत्रकार द्वारा थाना बैराड़ में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
उत्तर प्रदेश: भरतपुर में घर के पास निकला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने कया रेस्क्यू
राजस्थान: होटल के बेसमेंट में सट्टेबाजी का खुलासा, 13 लोग पकड़े; 1.45 लाख रुपये नकद बरामद
उत्तर प्रदेश: दशहरा को लेकर कोठीभार में पुलिस की पैदल गश्त, पूजा पंडालों की सुरक्षा जांची
उत्तर प्रदेश: एमएलसी चुनाव के मतदान पर 23 अक्टूबर को शराब की दुकानें और बार रहेंगे बंद
