-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: CM योगी के नेतृत्व में निकली भव्य विजयादशमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: विजयादशमी के पावन अवसर पर मंगलवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोरखनाथ मंदिर से पारंपरिक विजयादशमी शोभायात्रा निकाली गई। ‘जय श्रीराम’
विस्तार
उत्तर प्रदेश: विजयादशमी के पावन अवसर पर मंगलवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोरखनाथ मंदिर से पारंपरिक विजयादशमी शोभायात्रा निकाली गई। ‘जय श्रीराम’ के जयघोष, ढोल-नगाड़ों, तुरही, नागफनी और डमरू की गूंज के बीच निकली शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर होते हुए मानसरोवर रामलीला मैदान पहुँची। जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत शोभायात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी कैफुलवरा ने माल्यार्पण कर गोरक्षपीठाधीश्वर का अभिनंदन किया। बुनकर वेलफेयर सोसायटी की ओर से उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सदस्य जुनैद अहमद अंसारी और अजीजुल हई समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया। श्री झूलेलाल मंदिर के निकट सिंधी समाज के लोगों ने भी पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। मानसरोवर मंदिर पहुँचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान शिव का अभिषेक एवं देव विग्रहों की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मानसरोवर रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया तथा माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। उन्होंने रामलीला मैदान के बाहर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक परंपरा का संदेश शोभायात्रा में मुस्लिम, बुनकर और सिंधी समाज की भागीदारी ने सामाजिक समरसता एवं आपसी सद्भाव का संदेश दिया। विभिन्न जिलों से आए लोक कलाकारों ने शंख वादन, मयूर नृत्य, लोक नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आयोजन को आकर्षक बनाया।
मानसरोवर मंदिर में पूजन, रामलीला मैदान में राजतिलक
विजयादशमी का पर्व सत्य, मर्यादा और धर्म की विजय का प्रतीक है। इसका संदेश केवल रावण दहन तक सीमित नहीं, बल्कि अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार, दुराचार, दुष्प्रचार और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष करने का संकल्प भी है।
उत्तर प्रदेश: भरतपुर में घर के पास निकला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने कया रेस्क्यू
राजस्थान: होटल के बेसमेंट में सट्टेबाजी का खुलासा, 13 लोग पकड़े; 1.45 लाख रुपये नकद बरामद
उत्तर प्रदेश: दशहरा को लेकर कोठीभार में पुलिस की पैदल गश्त, पूजा पंडालों की सुरक्षा जांची
उत्तर प्रदेश: एमएलसी चुनाव के मतदान पर 23 अक्टूबर को शराब की दुकानें और बार रहेंगे बंद
