Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बढ़ापुर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी घोषित हुईं तान्या नागपाल, मायावती ने दिया आशीर्वाद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/10/2026 03:20:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/10/2026 03:20:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी ने जनपद बिजनौर की महत्वपूर्ण बढापुर विधानसभा सीट से श्रीमती तान्या नागपाल को पार्टी का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी ने जनपद बिजनौर की महत्वपूर्ण बढापुर विधानसभा सीट से श्रीमती तान्या नागपाल को पार्टी का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर दिया है बसपा सुप्रीमो ने उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए चुनावी मैदान में उतारा है राजनीतिक पृष्ठभूमि और परिचय  तान्या नागपाल बिजनौर के पूर्व सांसद श्री हरीश नागपाल की सुपुत्री हैं उनके राजनीतिक परिवार की पृष्ठभूमि और क्षेत्र में मजबूत पकड़ को देखते हुए बसपा के इस निर्णय को बेहद रणनीतिक कदम माना जा रहा है उनके प्रत्याशी बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि तान्या नागपाल के मैदान में उतरने से क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा। 


लखनऊ स्थित आवास पर हुई घोषणा प्रत्याशी घोषणा के इस अवसर पर लखनऊ स्थित मॉल एवेन्यू आवास पर बसपा सुप्रीमो के समक्ष पूर्व सांसद एवं मुरादाबाद मुख्य मंडल प्रभारी श्री गिरीश चंद्र श्री रणविजय सिंह श्री जाफर मलिक श्री अरुण कुमार मंडल प्रभारी श्री नाजिम अल्वी बिजनौर जिलाध्यक्ष श्री दिलीप कुमार उर्फ पिंटू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे चुनावी समीकरण और जनसंपर्क की तैयारी तान्या नागपाल को बढापुर विधानसभा से टिकट मिलने के बाद बिजनौर जिले के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी काफी तेज हो गई है राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस उम्मीदवारी से क्षेत्र के चुनावी मुकाबले में समीकरण काफी दिलचस्प हो गए हैं पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रत्याशी की घोषणा के तुरंत बाद ही बढ़ापुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जनसंपर्क अभियान शुरू करने की योजना बनाई जा रही है स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित कर घर-घर जाकर बसपा की नीतियों और विकास योजनाओं को पहुंचाने की रणनीति तैयार की जा रही है। 


Featured News