Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बैड़वा समय माता मंदिर के विसर्जन स्थल का DM ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/10/2026 04:53:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/10/2026 04:53:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने तहसील भानपुर के अंतर्गत मां बैड़वा समय माता मंदिर क्षेत्र स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने तहसील भानपुर के अंतर्गत मां बैड़वा समय माता मंदिर क्षेत्र स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विसर्जन कुंड की गहराई, पानी की उपलब्धता, घाटों की स्थिति और आवागमन के मार्गों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।  सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही न बरतने के निर्देश 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के समय श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती और पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 भीड़ प्रबंधन के लिए तैयार करें रूट प्लान  डीएम ने विसर्जन के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पहले से रूट प्लान तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जरूरत के अनुसार क्रेन और अन्य आवश्यक संसाधन मौके पर उपलब्ध रहें, जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। आपसी समन्वय से पूरी कराएं तैयारियां  जिलाधिकारी ने नगर पंचायत और पुलिस विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई, आवागमन और सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं, ताकि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Featured News