-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बेगमपुरवा में गद्दी के कारखाने में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बेगमपुरवा में दोपहर करीब 2 बजे गद्दी के एक कारखाने में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बेगमपुरवा में दोपहर करीब 2 बजे गद्दी के एक कारखाने में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही सक्रिय हुआ पुलिस प्रशासन घटना की जानकारी मिलते ही तेज रफ्तार इंडिया न्यूज़ चैनल लाइव के सह-संपादक एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शेखू सिद्दीकी ने संबंधित पुलिस प्रशासन और आला अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सपा विधायक हसन रूमी घटना की गंभीरता को देखते हुए कैंट विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक हसन रूमी भी मौके पर पहुंचे। वहीं, थाना प्रभारी बाबूपुरवा नीरज ओझा और बेगमपुरवा चौकी प्रभारी इमरान खान ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हालात को नियंत्रित करने के प्रयास किए। मौके पर जुटी हजारों की भीड़ कारखाने में लगी आग को देखने के लिए घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आग लगने के कारणों और नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। आग पर काबू पाने तथा किसी के हताहत होने की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है।
उत्तर प्रदेश: भरतपुर में घर के पास निकला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने कया रेस्क्यू
राजस्थान: होटल के बेसमेंट में सट्टेबाजी का खुलासा, 13 लोग पकड़े; 1.45 लाख रुपये नकद बरामद
उत्तर प्रदेश: दशहरा को लेकर कोठीभार में पुलिस की पैदल गश्त, पूजा पंडालों की सुरक्षा जांची
उत्तर प्रदेश: एमएलसी चुनाव के मतदान पर 23 अक्टूबर को शराब की दुकानें और बार रहेंगे बंद
