-
☰
No image found.
उत्तराखंड: मांगों पर कार्रवाई न होने से छात्रसंघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: पूर्व में प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन पर कार्रवाई न होने और छात्रों द्वारा प्रदान की गई 15 दिन की समयावधि बीत जाने के बाद आज छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन आंदो
विस्तार
उत्तराखंड: पूर्व में प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन पर कार्रवाई न होने और छात्रों द्वारा प्रदान की गई 15 दिन की समयावधि बीत जाने के बाद आज छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया गया। छात्रों की प्रमुख मांगों में महाविद्यालय के नए भवन तक सड़क निर्माण, महाविद्यालय में बीएससी, बीकॉम एवं एम.ए. की कक्षाओं का संचालन शुरू करना, महाविद्यालय का उच्चीकरण तथा महाविद्यालय परिसर में छात्रावास का निर्माण कराना शामिल है। छात्रों का कहना है कि प्रशासन को मांगों पर कार्रवाई करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में छात्र-छात्राओं ने आंदोलन शुरू किया। आंदोलन में पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अमित वर्मा सहित अन्य छात्र-छात्राएं भी धरने पर बैठे। छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल ने कहा कि जब तक छात्रों की मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश: भरतपुर में घर के पास निकला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने कया रेस्क्यू
राजस्थान: होटल के बेसमेंट में सट्टेबाजी का खुलासा, 13 लोग पकड़े; 1.45 लाख रुपये नकद बरामद
उत्तर प्रदेश: दशहरा को लेकर कोठीभार में पुलिस की पैदल गश्त, पूजा पंडालों की सुरक्षा जांची
उत्तर प्रदेश: एमएलसी चुनाव के मतदान पर 23 अक्टूबर को शराब की दुकानें और बार रहेंगे बंद
