-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: भांडेर में दंपति से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: दतिया जिले में भांडेर पुलिस ने दंपति से सोने का हार लूटने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का जोधा हार और वारदात में इस्तेमाल की गई काले-लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: दतिया जिले में भांडेर पुलिस ने दंपति से सोने का हार लूटने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का जोधा हार और वारदात में इस्तेमाल की गई काले-लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। दंपति को रोककर लूटा था सोने का हार पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर को ग्राम कुल्हरिया निवासी हरीशंकर निरंजन अपनी पत्नी संध्या के साथ भांडेर के दतिया रोड स्थित शांति वेयर हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे ततारपुरपट्टी स्थित मिथला गार्डन के आगे नहर के पास पल्सर मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उनकी बाइक को रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने दंपति को जान से मारने की धमकी दी और महिला के गले से करीब दो तोले वजन का सोने का जोधा हार लूटकर फरार हो गए। फरियादी ने आरोपियों की मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया था। उनकी शिकायत पर 16 अक्टूबर को भांडेर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। झांसी के तीन युवक गिरफ्तार पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना और जांच के आधार पर शरद कुमार अहिरवार (22), निवासी सुदामापुरी कॉलोनी, खोड़न, जिला झांसी; मुकुल राजपूत (20), निवासी बराठा, थाना बड़ागांव, जिला झांसी; और विक्रम वंशकार (19), निवासी सिद्धेश्वर नगर, आईटीआई, सीपरी बाजार, जिला झांसी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया सोने का हार और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने वारदात से दो दिन पहले झांसी में लूट की योजना बनाई थी। उन्होंने श्राद्ध कार्यक्रमों के दौरान लोगों की आवाजाही और भांडेर-सरसई रोड के सुनसान हिस्से का फायदा उठाने की योजना बनाई। आरोप है कि दंपति को देखने के बाद उन्होंने उनका पीछा किया और सुनसान स्थान पर रोककर महिला का हार लूट लिया। एक आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी पुलिस के अनुसार, मामले में अभिषेक राजपूत उर्फ अभी नाम का एक अन्य आरोपी फरार है। उसके खिलाफ झांसी में लूट समेत 16 गंभीर अपराध दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। उसे थाना बड़ागांव क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर और चिरगांव क्षेत्र का गैंगस्टर भी बताया गया है। गिरफ्तार आरोपी मुकुल राजपूत के खिलाफ भी हत्या के प्रयास और शांति भंग से संबंधित मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इस कार्रवाई में भांडेर थाना प्रभारी निरीक्षक सपना शर्मा, सरसई थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आकाश संसिया और दोनों थानों की संयुक्त पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस फरार आरोपी की तलाश और मामले की आगे की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश: विजयदशमी पर साहित्यकार संगम संस्था की काव्य गोष्ठी आयोजित, कवियों ने सुनाई रचनाएं
उत्तर प्रदेश: जरीफनगर पुलिस ने अवैध देशी शराब के 25 पाउच के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: PET-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक, 19 केंद्रों पर 50,112 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
उत्तर प्रदेश: विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, 19 केंद्रों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
