Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नजीबाबाद पुलिस ने 1124 नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raj Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 23/10/2026 10:20:23 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raj Kumar ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 23/10/2026 10:20:23 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बिजनौर के थाना नजीबाबाद पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल की बरामदगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बिजनौर के थाना नजीबाबाद पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल की बरामदगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और मेडिकल स्टोर के पीछे बने स्टोर से कुल 1124 स्पास्मो कैप्सूल बरामद किए हैं। यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 509/2026, धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि फ़ैयाज़ अहमद की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान वासु मित्तल, निवासी मोहल्ला संतोमालन, नजीबाबाद के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से स्पास्मो के 164 कैप्सूल बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान वासु मित्तल ने बताया कि वह पिछले करीब छह महीने से ग्राम गुनियापुर स्थित निविल मेडिकल स्टोर से कैप्सूल खरीद रहा था और घटना वाले दिन भी वहीं से कैप्सूल लेकर आया था। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी की निशानदेही पर ग्राम गुनियापुर स्थित निविल मेडिकल स्टोर पहुंची। वहां पूछताछ के बाद दुकान के पीछे बने स्टोर की तलाशी ली गई, जहां एक खुले कार्टून में स्पास्मो कैप्सूल के चार डिब्बे बरामद हुए। प्रत्येक डिब्बे में 10 बड़े पत्ते थे और हर पत्ते में 24 कैप्सूल मौजूद थे। इस तरह मेडिकल स्टोर से कुल 960 कैप्सूल बरामद हुए। पहले आरोपी के पास से मिले 164 कैप्सूल मिलाकर कुल बरामदगी 1124 कैप्सूल की हुई। पुलिस ने मामले में वासु मित्तल और मेडिकल स्टोर संचालक विनीत निविल, निवासी ग्राम गाजीपुर हिदायत, थाना कोतवाली देहात, जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना नजीबाबाद के निरीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक गजेंद्र उज्ज्वल, कांस्टेबल नरेश कुमार, विशाल सैनी और लोकेश कुमार शामिल रहे।

Related News

गुजरात: आहवा-घोगली मार्ग पर मॉर्निंग ग्रुप ने सड़क से हटाई गिट्टी-रेत, टला हादसे का खतरा

उत्तर प्रदेश: मोदीनगर की सिमरन शर्मा ने एशियन पैरा गेम्स में जीता गोल्ड, पति ने जमीन बेचकर और कर्ज लेकर पूरा किया सपना

राजस्थान: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात, शदाणी दरबार में किए दर्शन

उत्तर प्रदेश: 20 लाख रुपये की लागत से उच्चीकृत राजकीय लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ, छात्राओं ने काटा फीता

उत्तर प्रदेश: जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, डीएम और सीडीओ ने किया निरीक्षण

ओडिशा: पुरी जिले में धूमधाम से मनाया गया मां दुर्गा का पूजा महोत्सव, 22 अक्टूबर को हुआ विसर्जन


Featured News