Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: निकाह का झांसा देकर शोषण का आरोप, पति ने दिया तलाक; प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/08/2026 03:02:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/08/2026 03:02:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाही थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने प्रेमी पर निकाह का झांसा देकर शारीरिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुर कर दी है

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाही थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने प्रेमी पर निकाह का झांसा देकर शारीरिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुर कर दी है थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब छह साल पहले उसका निकाह गांव के युवक से हुआ था। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी दौरान गांव का रियाजुल मुस्तफा, जो दूर का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है, उसके घर आने-जाने लगा और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं पीड़िता का आरोप है कि रियाजुल मुस्तफा ने उससे निकाह का वादा किया और इसी भरोसे पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।


उसने अलग-अलग बहानों से महिला से करीब एक लाख रुपये भी लिए इस बीच, जब महिला के पति को मामले की जानकारी हुई, तो उसने तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि पति से अलग होने के बाद जब उसने रियाजुल मुस्तफा पर निकाह करने का दबाव बनाया, तो उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई है शाही थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।