-
☰
उत्तर प्रदेश: शेरगढ़ में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शेरगढ़ में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। परिजनों में मातम, पुलिस मामले की जांच में जुटी थाना शेरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शेरगढ़ में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। परिजनों में मातम, पुलिस मामले की जांच में जुटी थाना शेरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसराहुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अंतरपाल पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक जेसीबी (JCB) चालक के रूप में कार्यरत था। वह अक्सर काम केके सिलसिले में बाहर रहता था और बीच-बीच में छुट्टी लेकर अपने घर आता था।बताया जा रहा है कि घर आने के दौरान किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी आरती सेविवाद हो गया था। परिजनों के मुताबिक, इस आपसी झगड़े से क्षुब्ध होकर अंतरपाल ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। अंतरपाल की शादी शेरगढ़ क्षेत्र की निवासी आरती से हुई थी मृतक का एक दो वर्षीय बेटा है, जिसके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। वह पीलीभीत में रहकर जेसीबी चलाता था।घटना की सूचना मिलते हीस्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। एक मामूली विवाद का अंत इतने दुखद मोड़ पर होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव कोपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार