-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 18,500 नकद और मोबाइल भी किया बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराध और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की जिगना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराध और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की जिगना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को उपनिरीक्षक अवधेश सिंह एवं उपनिरीक्षक लवकुश शुक्ला मय पुलिस बल क्षेत्र में भ्रमणशील होकर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने थाना जिगना क्षेत्र के चडैचा गांव निवासी सौरभ मिश्रा पुत्र हृदय शंकर मिश्रा को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, विवो मोबाइल फोन तथा 18,500 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना जिगना में मुकदमा अपराध संख्या 97/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश: मुलायम सिंह यादव पुस्तकालय व शोध केंद्र का भव्य भूमि पूजन हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, SDO और ऑपरेटर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: “रोटरी क्लब ऑफ मेडिको” का भव्य शुभारंभ, चिकित्सकों ने ली समाजसेवा की शपथ
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी का कहर, 40°C पारा, लू और उमस से जनजीवन प्रभावित
राजस्थान: फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो वांछित आरोपी हुए गिरफ्तार
