Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बहेड़ी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, दो की हालत गंभीर; नशे के कारोबार पर उठे सवाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/08/2026 11:31:44 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/08/2026 11:31:44 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बहेड़ी कस्बे में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत से सनसनी फैल गई मृतक की पहचान मोहम्मद शोएब पुत्र लाइक अहमद के रूप में हुई है। वह भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) में प्रदेश महासचिव (तराई) के पद पर थे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बहेड़ी कस्बे में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत से सनसनी फैल गई मृतक की पहचान मोहम्मद शोएब पुत्र लाइक अहमद के रूप में हुई है। वह भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) में प्रदेश महासचिव (तराई) के पद पर थे। इसी दौरान दो अन्य युवकों की हालत भी बिगड़ गई, जिन्हें गंभीर स्थिति में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में नशे के कथित कारोबार को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, पुलिस या स्वास्थ्य विभाग ने अभी नशे के सेवन को मौत की वजह होने की पुष्टि नहीं की है जानकारी के मुताबिक, पांच अगस्त की रात मोहम्मद शोएब समेत तीन युवकों की अचानक तबीयत खराब हुई थी। बताया जा रहा है कि नदीम खान उर्फ टार्जन पुत्र शकील खान की हालत उसी रात ज्यादा बिगड़ गई। वहीं छह अगस्त की सुबह मोहम्मद शोएब की तबीयत अचानक गंभीर हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इसी घटना में शामिल बताए जा रहे नदीम खान उर्फ टार्जन और एक अन्य युवक नदीम का बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों युवक घटना से पहले एक साथ थे।

कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि अत्यधिक नशे के सेवन से उनकी तबीयत बिगड़ी हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी देर रात कराया गया पोस्टमार्टम मोहम्मद शोएब की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समय अधिक हो जाने के कारण उसी समय पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मौर्य कार्यकर्ताओं के साथ अधिकारियों से मिले और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई। देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव घर पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गई अस्पताल पहुंचे संगठन के पदाधिकारी
मोहम्मद शोएब की मौत और दोनों युवकों की गंभीर हालत की जानकारी मिलने पर किसान संगठन के पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। 

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश सचिव दानिश बाबा ने भी अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। समाजसेवी समीर, इस्लाम उर्फ वीरान, यूनुस अंसारी समेत कई लोगों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मौर्य ने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में शोएब के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी नशे के कथित कारोबार को लेकर नाराजगी घटना के बाद बहेड़ी क्षेत्र में नशे के कथित कारोबार को लेकर लोगों में नाराजगी दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने की जरूरत है। हालांकि, घटना और नशे के सेवन के बीच संबंध अभी जांच का विषय है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।