Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नशा मुक्ति अभियान में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/08/2026 11:16:25 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/08/2026 11:16:25 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भारत सरकार के नशा मुक्त युवादृविकसित भारत अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज), गाजीपुर द्वारा गुरुवार को पीजी कॉलेज, गाजीपुर परिसर में जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भारत सरकार के नशा मुक्त युवादृविकसित भारत अभिउत्तर प्रदेश: भारत सरकार के नशा मुक्त युवादृविकसित भारत अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज), गाजीपुर द्वारा गुरुवार को पीजी कॉलेज, गाजीपुर परिसर में जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवा यदि नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं तो विकसित भारत का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सकता है। प्रतियोगिताओं में लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, भाषण, रंगोली, नारा लेखन एवं चित्रकला जैसी विधाओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति का प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया। सभी प्रस्तुतियों को निर्णायक मंडल ने सराहा। 

प्रतियोगिताओं के विजेताओ में लोकगीत प्रथम, अंकित राजभर एवं टीम, नुक्कड़ नाटक में प्रथम खुशबू एवं टीम कविता पाठ के प्रथम आंचल वर्मा, द्वितीय प्रियांशु यादव, तृतीय प्रतिमा विश्वकर्मा, भाषण में प्रथम कुमारी दीपशिखा, द्वितीय माहजबीन अंसारी, तृतीय आनंदी गुप्ता रंगोली में प्रथम सरिता प्रजापति, द्वितीय खुशी कुशवाहा, नारा लेखन में प्रथम गुंजन कुमारी, द्वितीय स्नेह लता, तृतीय सरिता प्रजापति, चित्रकला प्रथम आकांक्षा शर्मा, द्वितीय रागिनी, तृतीय अंतिमा वर्मा। समापन समारोह को संबोधित करते हुए पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र पांडे ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है जब उसके साथ सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों का भी समावेश हो। उन्होंने युवाओं से अपने आसपास नशा मुक्ति के प्रति जनजागरण करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार का यह अभियान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा उन्हें स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पाठक सदस्य देवाशीष प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी प्रोफेसर एसएन मिश्रा प्रोफेसर रवि शंकर आदि ने अपने संबोधन में युवाओं से किसी भी प्रकार के नशा से दूर रहने की अपील की। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन अमरनाथ तिवारी, विद्या निवास पांडे, जीवन राम, परस नाथ सिंह यादव, दिनेश चंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, सूबेदार सनेही कुमार  प्रांशु कुमार आदि  ने किया। कार्यक्रम का संचालन अंगद यादव ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि अंत में मेरा युवा भारत के पूर्व लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक श्री सुभाष चंद्र प्रसाद ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी युवाओं ने नशा मुक्त युवादृविकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।