Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: गंगोलीहाट पुलिस ने 60 पव्वे अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , Date: 21/01/2026 05:17:28 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Likhit Pant ,
  • Date:
  • 21/01/2026 05:17:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव द्वारा जनपद में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 21.01.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट श्री

विस्तार

उत्तराखंड: पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव द्वारा जनपद में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 21.01.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट श्री कैलाश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गंगोलीहाट क्षेत्र में छापेमारी कर एक व्यक्ति दीपक कुमार निवासी टाला फगाली को  60 पव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली गंगोलीहाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।  पुलिस टीम हे0 का0 राजपाल सिंह का0 मनीष चन्द्र।