-
☰
उत्तराखंड: गंगोलीहाट में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, एसडीएम यशवीर सिंह ने किया सम्मानित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तराखंड: विकासखंड सभागार में राज्य आंदोलनकारीयों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, उप जिलाधिकारी गंगोलीहाट यशवीर सिंह द्वारा आंदोलनकारियों को माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विस्तार
उत्तराखंड: विकासखंड सभागार में राज्य आंदोलनकारीयों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, उप जिलाधिकारी गंगोलीहाट यशवीर सिंह द्वारा आंदोलनकारियों को माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। राज्य आंदोलनकारी तारा धानिक, श्यामा चरण उप्रेती, कल्याण सिंह धानिक, भगवती प्रसाद पंत, राजेंद्र प्रसाद पंत, हयात सिंह, बसंती वर्मा, राजन लाल वर्मा, सुरेश चंद्र पंत, होशियार सिंह, जगदीश सिंह भंडारी, भगवान सिंह, तारा देवी, राजेंद्र सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा, एसडीएम यशवीर सिंह, तहसीलदार राजेंद्र गिरी गोस्वामी, खंड विकास अधिकारी प्रदीप बिष्ट वीडियो पंचायत हेम पाठक, राजेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू असवाल, प्रभारी उद्यान गौरव पंत, प्रधानाचार्य कस्तूरबा गांधी रेनू शाह, दर्पण कुमार प्रदेश महामंत्री अनुसूचित प्रकोष्ठ भाजपा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजेश मेहता, मण्डल महामंत्री राकेश पाठक सहित अनेक मौजूद थे। जे बी एस जी इंटर कॉलेज, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय और कस्तूरबा गांधी नवोदय विद्यालय के बच्चों ने आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह ने सभी का हार्दिक स्वागत किया और सभी आंदोलनकारियों के तत्कालीन प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की। हेम पाठक ने सभी आंदोलनकारियों का जीवन परिचय से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन बिष्ट ने किया।
वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद में 305 चोरी के मोबाइल और 3 लैपटॉप बरामद, आरोपी हिरासत में
मध्य प्रदेश: कलेक्टर ने इंदरगढ़ में स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल और आंगनबाड़ी का औचक निरीक्षण किया
मध्य प्रदेश: झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई, नर्सिंग स्टाफ की अनुपस्थिति पर वेतन काटा
मध्य प्रदेश: ट्रांसफर डीड वाले पुराने निवेशकों को डीमैट का अवसर क्यों न मिले?"
राजस्थान: सद्दाम हुसैन खिलजी पचेवर TGT संस्कृत में चयनित, DSSSB में हुई नियुक्ति
उत्तराखंड: गंगोलीहाट में आंखों का निःशुल्क कैंप, 46 ऑपरेशन योग्य मरीज हल्द्वानी भेजे गए