-
☰
उत्तर प्रदेश: बरेली में पत्रकारों के लिए नया अध्याय महापौर डॉ. उमेश गौतम ने किया मीडिया हाउस का शुभारंभ
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शहर के पत्रकारों के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब महापौर एवं इनवर्टिस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम ने मिशन कंपाउंड परिसर से मीडिया हाउस का शु
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शहर के पत्रकारों के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब महापौर एवं इनवर्टिस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम ने मिशन कंपाउंड परिसर से मीडिया हाउस का शुभारंभ किया। यह मीडिया हाउस पत्रकारों के लिए समर्पित एक ऐसा मंच होगा, जहां मीडिया से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। शुभारंभ के अवसर पर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि पत्रकारिता समाज का चौथा स्तंभ है और इसकी मजबूती के लिए आपसी एकजुटता सबसे आवश्यक है। उन्होंने कहा, “खबरों में स्पर्धा रखें, लेकिन आपसी वैमनस्यता से बचें। मीडिया हाउस सभी पत्रकारों के लिए है, किसी विशेष संगठन के लिए नहीं।” कार्यक्रम में बरेली के सभी प्रमुख पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ पत्रकार कुमार विनय और दीपक शर्मा को मीडिया हाउस की स्थापना में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार आर.बी. लाल, आर.के. सिंह, पवन सक्सेना, संजय शर्मा, शिव शर्मा, नाजिया अंजुम, अनूप मिश्रा, मनवीर सिंह, रामविलास सक्सेना, विकास सक्सेना, नीरज आनंद, रणदीप सिंह, विकास साहनी, अरुण कुमार, संजय श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, इमरान और दीपक कुमार समेत शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि बरेली में अब तक सुसज्जित मीडिया हाउस का अभाव था, जिसकी पूर्ति डॉ. गौतम ने कर दी। अब पत्रकारों को कार्य और बैठक के लिए एक आधुनिक, सुसंगठित और सुविधाजनक स्थल मिल गया है, जो मीडिया जगत में नए युग की शुरुआत साबित होगा।
उत्तर प्रदेश: 6 जनवरी को मुरादाबाद आएंगे डॉ. प्रवीण तोगड़िया, बजरंग दल–अहिप ने शुरू की तैयारियाँ
उत्तराखंड: नारी शक्ति का जयघोष सप्त शक्ति संगम' गंगोलीहाट में सफलतापूर्वक हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर ब्लेड हमला मुख्य आरोपी पर ₹25,000 का इनाम, पुलिस ने घर-घर तलाशी तेज़ की
उत्तर प्रदेश: आजीवन अविवाहित रहकर सामाजिक आंदोलन को समर्पित करेंगे जीवन
उत्तर प्रदेश: अनियंत्रित होकर गिरे बइक सवार दंपति, दोनों गंभीर घायल