-
☰
उत्तर प्रदेश: पीएम किसान उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को टाऊन हॉल में किसान आयोग अध्यक्ष श्री सीआर चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के गोवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को टाऊन हॉल में किसान आयोग अध्यक्ष श्री सीआर चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के गोवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त के हस्तांतरण एवं उनके संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार कृषि विकास और किसान कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और खेती केवल एक परंपरागत पेशा नहीं, बल्कि आधुनिक भारत की प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि किसान आत्मनिर्भर और सशक्त होगा। तभी 'विकसित भारत @2047' का स्वप्न साकार होगा,साथ ही विकसित भारत की थीम गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के उत्थान पर आधारित है। उन्होंने कहा जब देश का किसान आत्मनिर्भर और सशक्त होगा, तभी 'विकसित भारत @2047' का स्वप्न साकार होगा। ये रहे उपस्थित कार्यक्रम में जिला कलक्टर चम्पालाल जीनगर, पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद जाखड, सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक जयपाल गोदारा,भूमि विकास बैंक सचिव गंगाराम गोदारा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं किसान उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ हुआ ‘स्टार एक्स कान्वेंट स्कूल’ का भव्य उद्घाटन
उत्तर प्रदेश: ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंची विकास योजनाओं की जानकारी
मध्य प्रदेश: MD से IAS बनीं डॉ. दीक्षा पाटकर, गृहग्राम करकबेल में हुआ भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश: आरटीओ कार्यालय पर डीएम की छापेमारी, दलालों में मची भगदड़