-
☰
राजस्थान: भाजपा प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: कस्बे के ज्ञानपुरा स्थित विधायक आवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक विधानसभा प्रभारी रमेश रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 14 व 15 मार्च को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उ
विस्तार
राजस्थान: कस्बे के ज्ञानपुरा स्थित विधायक आवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक विधानसभा प्रभारी रमेश रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 14 व 15 मार्च को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान विधानसभा संगठन प्रभारी रमेश रावत ने बताया कि पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर विधानसभा क्षेत्र के पांचों भाजपा मंडलों में आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी के अपेक्षित कार्यकर्ताओं को सात सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों और पार्टी की विचारधारा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह, सत्येंद्र शर्मा, संदीप सैनी, राकेश सिंघल, करण ओला, मंडल महामंत्री दयाराम गुर्जर, विजय गोठवाल, राजेश गुमा, मनोहर नायक, ओमपाल राज चौहान, संदीप चौधरी, राकेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंची विकास योजनाओं की जानकारी
मध्य प्रदेश: MD से IAS बनीं डॉ. दीक्षा पाटकर, गृहग्राम करकबेल में हुआ भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश: आरटीओ कार्यालय पर डीएम की छापेमारी, दलालों में मची भगदड़
उत्तर प्रदेश: पीएम किसान उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
उत्तर प्रदेश: आशु सैनी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका ने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश