Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के सहारनपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: sanavvr , Date: 14/03/2026 10:12:07 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: sanavvr ,
  • Date:
  • 14/03/2026 10:12:07 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  सहारनपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के 14 मार्च 2026 को प्रस्तावित सहारनपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  सहारनपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के 14 मार्च 2026 को प्रस्तावित सहारनपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त  डॉ रूपेश कुमार तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह व जिला अधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था यातायात प्रबंधन पार्किंग व्यवस्था तथा आमजन की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की व्यवस्था की गुंजाइश न रहे और सभी व्यवस्थाएं समय से पहले सुनिश्चित कर ली जाए।