-
☰
मध्य प्रदेश: बिंजलवाड़ा तालाब की मरम्मत और सतसोई नदी पर पुलिया निर्माण की उठी मांग
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: समीपस्थ ग्राम बिंजलवाड़ा के ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन से बिंजलवाड़ा तालाब की मरम्मत कराने की मांग की है। तालाब की पालें क्षतिग्रस्त होने के कारण वर्षा का बेशकीमती जल व्यर्थ बह जाता है। तालाब की मरम्मत को लेकर ग्राम पंचायत बिंजलवाड़ा ने ग्राम सभा की बैठक बुलाकर ठहराव प्रस्ताव पारित किया और बिंजलवाड़ा तालाब की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।ग्रामवासियों ने बताया कि बिंजलवाड़ा तालाब अत्यंत जीर्णशीर्ण अवस्था में
विस्तार
मध्य प्रदेश: समीपस्थ ग्राम बिंजलवाड़ा के ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन से बिंजलवाड़ा तालाब की मरम्मत कराने की मांग की है। तालाब की पालें क्षतिग्रस्त होने के कारण वर्षा का बेशकीमती जल व्यर्थ बह जाता है। तालाब की मरम्मत को लेकर ग्राम पंचायत बिंजलवाड़ा ने ग्राम सभा की बैठक बुलाकर ठहराव प्रस्ताव पारित किया और बिंजलवाड़ा तालाब की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।ग्रामवासियों ने बताया कि बिंजलवाड़ा तालाब अत्यंत जीर्णशीर्ण अवस्था में है। तालाब की पाल अनेक स्थानों से क्षतिगस्त हो गई है। क्षतिग्रस्त पालों के कारण बरसात का एकत्र नहीं हो पा रहा है। इस कारण क्षेत्र में पानी का गंभीर संकट उत्पन्न होने के आसार बन गए हैं। ग्रामीणों की मांग पर विधायक सचिन बिरला ने बिंजलवाड़ा तालाब की मरम्मत के लिए जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया है। पत्र में कहा गया है कि बिंजलवाड़ा तालाब की पालें क्षतिग्रस्त होने से बारिश का जल एकत्र नहीं हो पाता। इस कारण ग्राम बिंजलवाड़ा और आसपास के क्षेत्र स्थित जलस्त्रोतों, कुओं तथा बावड़ी का जलस्तर गिरने लगा है।उल्लेखनीय है कि बिंजलवाड़ा तालाब का जल खेतों की सिंचाई और किसानों के पशुओं के लिए पेयजल का मुख्य स्त्रोत है। पत्र में मांग की गई है कि ग्रामवासियों के व्यापक हित में बिंजलवाड़ा तालाब का पुनरूद्धार एवं मरम्मत कार्य तत्काल शुरू किया जाए। इसी प्रकार विधायक ने जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर बोधगांव-रतनपुर मार्ग स्थित सतसोई नदी पर पुलिया निर्माण की शीघ्र मंजूरी देने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम पंचायत बोधगांव ने भी ग्राम सभा की बैठक बुलाकर प्रस्ताव ठहराव पारित किया और जिला प्रशासन से सतसोई नदी पर पुल का कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की है।
विधायक ने पत्र में कहा है कि बोधगांव-रतनपुर मार्ग स्थित सतसोई नदी में पूरे साल भर तक जलस्तर बना रहता है।लेकिन नदी पर पुलिया नहीं होने के कारण कृषकों को कृषि कार्य और उपज लाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।इसके अलावा नदी के उत्तर तट पर शवों के अंतिम संस्कार हेतु मुक्तिधाम का निर्माण भी प्रस्तावित है।इसलिए सतसोई नदी पर पुलिया निर्माण का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाए।
उत्तर प्रदेश: ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंची विकास योजनाओं की जानकारी
मध्य प्रदेश: MD से IAS बनीं डॉ. दीक्षा पाटकर, गृहग्राम करकबेल में हुआ भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश: आरटीओ कार्यालय पर डीएम की छापेमारी, दलालों में मची भगदड़
उत्तर प्रदेश: पीएम किसान उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
उत्तर प्रदेश: आशु सैनी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका ने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश