-
☰
उत्तर प्रदेश: रोजा-नमाज के साथ जकात और फितरा की अदायगी भी बेहद जरूरी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: माह- ए- रमजान का 22वां रोजा समाप्त हो गया. आज यानी शनिवार को 23वां रोजा है. रमजान के महीने में रोजा- नमाज व कुरान पढ़ने के साथ जकात और फितरा की अदायगी भी बेहद जरूरी है. जकात इस्लाम के पांच
विस्तार
उत्तर प्रदेश: माह- ए- रमजान का 22वां रोजा समाप्त हो गया. आज यानी शनिवार को 23वां रोजा है. रमजान के महीने में रोजा- नमाज व कुरान पढ़ने के साथ जकात और फितरा की अदायगी भी बेहद जरूरी है. जकात इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है. रमजान के महीने में ईद की नमाज से पहले फितरा और जकात देना हर हैसियत मंद साहब ए निसाब मुसलमान का फर्ज होता है. जिस मुसलमान के पास इतना पैसा या संपत्ति है कि उसके खर्च पूरे हो रहे हैं और वह किसी की मदद करने की स्थिति में है तो वह जकात देने के लायक बन जाता है. मुस्लिम समुदाय के धर्म गुरुओं ने बताया कि हर हैसियत मंद साहब ए निसाब मुसलमान का जकात देना जरूरी होता है. आमदनी से पूरे साल में जो बचत होती है उसका 2.5 फ़ीसदी हिस्सा किसी गरीब व जरूरतमंद को देना जकात कहलाता है. महिलाओं या पुरुषों के पास अगर जेवर के रूप में भी कोई संपत्ति है तो उसकी कीमत के हिसाब से भी जकात दी जाती है. अगर परिवार में पांच सदस्य हैं और वह सभी नौकरी या किसी भी जरिये से पैसा कमाते हैं, तो परिवार के सभी सदस्यों पर जकात देना फर्ज माना जाता है. जकात की रकम गरीब, विधवा,बेसहारा महिला सगे रिश्तेदार जो जकात के हकदार को दे सकते हैं. जकात की रकम देने के लिए सबसे पहले अपने घर, खानदान में जो जकात के मुस्ताहिक हैं तलाश करें. सबसे पहला हक इनका है. फिर रिश्तेदारों व पड़ोस में तलाश करें. इसके बाद मिसकीन, यतीम, गरीब, विधवा, दिव्यांग बेसहारा को जकात दिया जा सकता है. उलेमाओं का कहना है कि फितरा वह रकम होती है जो खाते- पीते, साधन संपन्न घराने के लोग आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को देते हैं. ईद की नमाज से पहले इसको अदा करना जरूरी होता है. इस तरह अ मीर के साथ भी गरीब की भी ईद की त्यौहार मन जाती है. फितरे की रकम भी गरीबों, बेवाओं व यतीमों और सभी जरूरतमंदों को दी जाती है. फितरा हर बालिक, नाबालिग औरत, मर्द,बुजुर्ग मुसलमान पर वाजिब है. सदका ए फितर की रकम गरीबों में बांटना चाहिए।
राजस्थान: ओडीओपी कार्यशाला में पान मैथी व मसाला प्रसंस्करण को दिया गया बढ़ावा
उत्तर प्रदेश: उफेरिया मॉल में दुकानदारों ने मेंटेनेंस वसूली व सुरक्षा के खिलाफ किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश: नाविकों को सुरक्षा के लिए 5440 लाइफ जैकेट की गई वितरित
उत्तर प्रदेश: अष्टभुजा गेस्ट हाउस में 2 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय लोक अदालत में 81,505 मामले निस्तारित, 6.62 करोड़ रुपये का प्रतिकर वितरित
मध्य प्रदेश: 'शतक' फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन, विधायक सचिन बिरला ने दिया आमंत्रण