-
☰
गुजरात: थराद में ₹435 लाख के विकास कार्योंका भूमिपूजन, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: थराद नगर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष एवं थराद के लोकप्रिय विधायक श्री शंकरभाई चौधरी की अध्यक्षता में ₹435 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। थराद नगरपालिका क्षेत्र की विभिन्न सोसायटियों —
विस्तार
गुजरात: थराद नगर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष एवं थराद के लोकप्रिय विधायक श्री शंकरभाई चौधरी की अध्यक्षता में ₹435 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। थराद नगरपालिका क्षेत्र की विभिन्न सोसायटियों — सुंधल नगर, बालाजी नगर, झणकार नगर, न्यू सुंधल नगर, द्वारकाधीश सोसायटी, नर्मदा नगर, श्री हरि सोसायटी और अयोध्या नगर — में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इन विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इन विकास कार्यों के अंतर्गत सड़क, पानी, ड्रेनेज और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और थराद के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी। इस कार्यक्रम की कमान थराद दरबार अर्जुन सिंह जी ने संभाली, जिन्होंने पूरे आयोजन का सफल संचालन किया। क्षेत्र में अर्जुन सिंह जी की लोकचाहना और जनसंपर्क काफी मजबूत मानी जाती है। वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और समाधान के लिए सक्रिय रहते हैं। इसी कारण स्थानीय लोगों में उनके प्रति विशेष सम्मान और विश्वास देखने को मिलता है। इस अवसर पर क्षेत्र के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ थराद को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया गया।
उत्तर प्रदेश: अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, जेसीबी और डंपर पकड़े गए
उत्तर प्रदेश: कांशीराम साहब की जयंती समारोह में उमड़ा जनसैलाब
गुजरात: कोसमाळ गांव में महिलाओं को रागी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम पहल
राजस्थान: नारायणपुर में कॉस्मेटिक दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर राख
छत्तीसगढ़: 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य कितना लंबा और चुनौतीपूर्ण है भारत का सफर?