-
☰
राजस्थान: विश्व उपभोक्ता दिवस पर सीकर में उठे कई अहम मुद्दे, धार्मिक स्थलों पर मिलावट और एक्सपायरी प्रसाद पर कार्रवाई की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में खाटूश्यामजी और जीणमाताजी जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर मिलावट तथा एक्सपायरी प्रसाद की बिक्री का मामला उठाया गया, जिस पर वक्ताओं ने कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस गोष्ठी में मुख्य रूप से उपभोक्ता
विस्तार
राजस्थान: विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में खाटूश्यामजी और जीणमाताजी जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर मिलावट तथा एक्सपायरी प्रसाद की बिक्री का मामला उठाया गया, जिस पर वक्ताओं ने कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस गोष्ठी में मुख्य रूप से उपभोक्ता मंचों में सदस्यों की कमी के कारण न्याय मिलने में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की गई। जिला उपभोक्ता जागरण समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सिखवाल ने सीकर जिले के सभी विद्यालयों में उपभोक्ता क्लबों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सरकार से इस दिशा में पहल करने का आग्रह किया, ताकि युवाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाया जा सके।व्यापार संघ के महामंत्री एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदीप पारीक ने उपभोक्ता की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई। वहीं व्यापार संघ अध्यक्ष अरुण भूकर ने व्यापारियों से सरकार और उपभोक्ताओं के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया। इतिहासकार महावीर पुरोहित ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए आधुनिक परिप्रेक्ष्य में उपभोक्ता जागरूकता को मजबूत बनाने पर बल दिया। एडवोकेट मुकेश सिखवाल ने धार्मिक स्थलों पर मिलावट तथा अवधि समाप्त प्रसाद की बिक्री को गंभीर समस्या बताते हुए इसके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की।सुरक्षित उत्पाद, आत्मविश्वासी उपभोक्ता’ थीम पर हुआ मंथन कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया की सीकर जिलाध्यक्ष तृप्ति त्रिपाठी ने इस वर्ष की राष्ट्रीय थीम “सेफ प्रोडक्ट कॉन्फिडेंट कंज्यूमर” (सुरक्षित उत्पाद, आत्मविश्वासी उपभोक्ता) पर विस्तृत चर्चा करते हुए इसके महत्व को उदाहरण सहित समझाया।गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहों पर विभाग ने लगाई रोक जिला रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी जयराम गुर्जर ने पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले की सभी 55 गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से बुकिंग की मांग बढ़ने के कारण कमी की अफवाहें फैल रही हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य रखने, अनावश्यक बुकिंग या जमाखोरी से बचने तथा ई-केवाईसी कराने की अपील की।बाल कल्याण समिति के सदस्य बिहारी लाल बालान ने 10 रुपये के सिक्कों को पुनः प्रचलन में लाने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रवर्तन अधिकारी सुनीता वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विनोद नायक, भवानी शंकर, मोहम्मद फारूक, शक्ति सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, जेसीबी और डंपर पकड़े गए
उत्तर प्रदेश: कांशीराम साहब की जयंती समारोह में उमड़ा जनसैलाब
गुजरात: थराद में ₹435 लाख के विकास कार्योंका भूमिपूजन, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति
गुजरात: कोसमाळ गांव में महिलाओं को रागी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम पहल
राजस्थान: नारायणपुर में कॉस्मेटिक दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर राख
छत्तीसगढ़: 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य कितना लंबा और चुनौतीपूर्ण है भारत का सफर?